रील बनाने का शौक बना जानलेवा, सरोवर में डूबकर हाईस्कूल छात्र की मौत

गोरखपुर के बेलीपार क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा

रील बनाने का शौक बना जानलेवा, सरोवर में डूबकर हाईस्कूल छात्र की मौत
गोरखपुर के भौवापार सरोवर में रील बनाने के दौरान डूबे छात्र की तलाश में जुटी बचाव टीम।

गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर भौवापार सरोवर में रील बनाने के दौरान एक हाईस्कूल छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक शिवम गुप्ता अपने दोस्तों के साथ सरोवर में नहाने गया था।

गोरखपुर: जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर भौवापार सरोवर में बुधवार को रील बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में जाने से हाईस्कूल के छात्र की डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद छात्र का शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान बगही गांव निवासी शिवम गुप्ता (16) के रूप में हुई है। वह हाईस्कूल का छात्र था और अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई पवन कुमार कक्षा आठ का छात्र है।

जानकारी के अनुसार, शिवम बुधवार सुबह अपने तीन दोस्तों के साथ एक बाइक से शिव मंदिर भौवापार स्थित सरोवर में नहाने गया था। वहां दो दोस्त पानी में नहा रहे थे, जबकि अन्य दोस्त मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान शिवम रील बनाने के क्रम में सरोवर के गहरे हिस्से में पहुंच गया और अचानक डूबने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिवम को डूबता देख उसका एक दोस्त उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। कुछ ही क्षणों में शिवम गहरे पानी में समा गया। दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: 11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक

घटना की सूचना मिलते ही बेलीपार पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सरोवर में सघन खोज अभियान चलाया गया। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद शिवम का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: G7 शिखर सम्मेलन में मोदी-ट्रंप की संभावित मुलाकात, व्यापार, H-1B वीजा और ऊर्जा सहयोग पर हो सकती है अहम चर्चा

बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। शव देखते ही माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सरोवर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बैरिकेडिंग लगाने और चेतावनी बोर्ड स्थापित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं