सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गया है दाउद इब्राहिम की कोरोना से मौत की खबर, लेकिन आप बिना पुष्टि के यकीन न करें

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गया है दाउद इब्राहिम की कोरोना से मौत की खबर, लेकिन आप बिना पुष्टि के यकीन न करें

नयी दिल्ली : कल भारतीय मीडिया में यह खबर आयी कि पाकिस्तान में रह रहा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम व उसकी पत्नी माहजबीन को कोरोना संक्रमण हो गया है. इसके बाद आज सोशल मीडिया पर यह खबरें ट्रेंड हो गयी है कि दाउद की मौत हो गयी है. हालांकि इस खबर की अबतक कहीं से पुष्टि नहीं हुई है. पाकिस्तान के सबसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थान डाॅन ने भी इस संबंध में कोई खबर नहीं दी है.

मीडिया में कल यह खबर आयी था कि दाऊद और उसकी पत्नी को कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने के बाद कराची के आर्मी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. उसके निजी स्टाफ व गार्ड को भी क्वारंटीन किया गया है.

हालांकि इस बीच डाॅन के भाई अनीस इब्राहिम के हवाले से खबर आयी है कि दाऊद व उसके परिवार के सभी सदस्य ठीक हैं. अनीस ही दाऊद का सारा काम देखता है. वह होटल बिजनेस, ट्रांसपोर्ट व कंस्ट्रक्शन के बिजनेस का संचालन करता है. दाउद 1993 के मुंबई बम धमाकों का आरोपी है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता
भाजपा का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए महेश केवट और प्रो. (डॉ.) एम. नागराज पर जताया भरोसा
9 जून का इतिहास: एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और कई महत्वपूर्ण घटनाएं
रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान
201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन