Corona Live Update राजनाथ ने की कोरोना पर GOM की बैठक, मेवात में कई तबलीगी संक्रमित मिले
नयी दिल्ली : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज कोरोना वायरस के खतरों को लेकर ग्रुप आॅफ मिनिस्टर की बैठक की. इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, खाद्य मंत्री रामविलास पासवान, प्रकाश जावड़ेकर, नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल सहित अन्य कई मंत्री मौजूद थे.


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि कोरोना वारियर्स के खिलाफ बुरा व्यवहार करने वालों पर एनएसए लगाया है.
भोपाल में कोरोना वायरस के 12 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. इनमें स्वास्थ्य विभाग के 5व्यक्तिए 7 पुलिसकर्मी और उनके संपर्क शामिल हैं. अब तक भोपाल में कुल 74 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं: भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया.
महाराष्ट्र में आज 23 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए – सांगली 1, पिंपरी-चिंचवाड़ 4, अहमदनगर 3, बुलढाणा 2, BMC 10, ठाणे 1 और नागपुर 2. राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 891 हो गई है.
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में 1 नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 304 (ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए 6 लोगों को मिलाकर) हो गई है : आंध्र प्रदेश के नोडल अधिकारी अर्जा श्रीकांत.
लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ अपने आधिकारिक आवास पर #Coronavirus पर एक बैठक की अध्यक्षता की. अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग अवनीश अवस्थी, 11 समितियों के प्रमुख और 12 नोडल अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित.
उन्होंने इसके बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 14 मेडिकल काॅलेज में कोरोना टेस्टिंग लैब बनाने का निर्देश दिया गया है. पीपीइ की व्यवस्था की जा रही है.
गुजरात में #Coronavirus के 19 नए पॉजिटिव मामलों का पता चला – 13 अहमदाबाद से, 3 पाटन से और 1-1 भावनगर, आनंद और साबरकांठा से. राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 165 हो गई: गुजरात स्वास्थ्य विभाग.


