नागरिकता संशोधन बिल पर अमित शाह का जोरदार भाषण सुनिए, मनमोहन-आडवाणी की सबको दिलायी याद

नागरिकता संशोधन बिल पर अमित शाह का जोरदार भाषण सुनिए, मनमोहन-आडवाणी की सबको दिलायी याद

 

नयी दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पेश किया. अमित शाह ने इस पर दर्ज करायी जा रही आपत्तियों पर कहा कि ऐसा कौन सा देश है जिसने नागरिकता संशोधन बिल नहीं लाया. अमित शाह ने यह भी बताया कि यह बिल क्यों लाया गया है. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर इस बाल को गलत साबित कर दिया जाएगा तो वे इसे वापस ले लेंगे. शाह ने कहा कि जिस तरह हमें अपने देश के अल्पसंख्यकों की चिंता है, उसी तरह पड़ोसी देशों से आने वाले अल्पसंख्यकों के लिए भी प्रतिबद्ध होना चाहिए.

अमित शाह ने कहा कि अगर हम भारत के अल्पसंख्यकों की चिंता करते हैं तो क्या पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के पीड़ित अल्पसंख्यकों की चिंता नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपना देश क्या गांव भी यूं ही नहीं छोड़ता. वे इसके लिए कितने अपमानित हुए होंगे. उन्होंने कहा कि वे आवश्यक सुविधाओं से वंचित रहे और अपमानित हुए. उन्होंने कहा कि इतने सालों से यहां रहने वाले लोगों को न शिक्षा मिली, न रोजगार और न ही नागरिकता व कोई अन्य सुविधा.

अमित शाह ने कहा कि नागरिकता को लेकर इस तरह के कानून पहले भी बने हैं. उन्होंने कहा कि 1947 में लाखों लोगों ने भारत में शरण ली और इन्हीं में मनमोहन सिंह एवं लालकृष्ण आडवणी आए. उन्होंने कहा कि ये हमें शरणार्थियों से ही मिले जो देश के प्रधानमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री बने.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई