महाराष्ट्र का ‘महा-नाटक’ : अजीत पवार ने डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दिया, फडणवीस पर निगाह
शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अजीत दादा ने इस्तीफा दे दिया है और अब वे हमारे साथ हैं. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे पूरे पांच साल के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे.

Sanjay Raut, Shiv Sena: Ajit dada has resigned and he is with us. Uddhav Thackeray will be the Chief Minister of #Maharashtra for 5 years. pic.twitter.com/7Qyz169Ivh— ANI (@ANI) November 26, 2019
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि शरद पवार की बेटी व सांसद सुप्रिया सुले के पति एवं चाची प्रतिभा पवार के समझाने पर अजीत पवार माने और घर वापस आने को तैयार हुए.
मुंबई : महाराष्ट्र में भाजपा-अजीत पवार सरकार के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे के बाद सबकी निगाहें अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर टिक गयी हैं. हालांकि मुख्यमंत्री फडणवीस दोपहर साढे तीन बजे एक प्रेस कान्फ्रेंस करने वाले हैं, जिसमें वे बहुमत की अपनी भावी रणनीति या फिर इस्तीफे का एलान कर सकते हैं. अगर फडणवीस इस्तीफे का फैसला करते हैं तो इससे पहले वे शिवसेना-एनसपी-कांगे्रेस गठबंधन को निशाना बनाएंगे, उसमें भी विशेषकर अपने पूर्व साथी शिवसेना को.
Mumbai: Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis to address the media at 3.30 pm today. pic.twitter.com/ggx7So6d8g
— ANI (@ANI) November 26, 2019
देवेंद्र फडणवीस ने जहां सीएम का पदभार संभाल लिया था, वहीं अजीत पवार ने पदभार नहीं संभाला था. सुप्रीम कोर्ट ने आज कल इनकी सरकार को शाम पांच बजे के पहले सदन में बहुमत साबित करने का आदेश दिया था.



