मरांडी ने बनाया था काला कानून: पाहन
On
रांची: भाजपा विधायक व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा गरीबों और किसानों का नुकसान किया। अब वे उन पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि मुख्यमंत्री रहते उन्होंने इन वर्गों की भलाई के लिए कौन सा काम किया। पाहन ने कहा कि मरांडी ने तो डोमिसाइल नीति की घोषणा कर पूरे राज्य में नफरत की बीज बो दी।
कहा कि डोमिसाइल के कारण ही भाई-भाई एक-दूसरे को मरने-मारने पर उतारु हो गए। समाज में समरसता और शांति-सौहार्द की जगह अशांति फैल गई। उसका सीधा नुकसान समाज के गरीबों को हुआ,जो रोज कमाने- खाने वाले थे। लेकिन अब वे दूसरों की गलती गिना रहे हैं। जबिक भाजपा की सरकार ने गरीबों और किसानों के लिए जितने कार्य किये हैं,उतने कभी नहीं हुए। झारखंड के किसानों को अब प्रति एकड़ 11 हजार रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे। इसमें से 6 हजार रुपये केंद्र सरकार और 5 हजार रुपये राज्य सरकार देगी। सिंचाई के लिए भी लंबित मंडल और सोन-कनहर परियोजनाओं का काम युद्ध स्तर पर किये जा रहे हैं। गरीबों की भलाई के लिए भी राज्य सरकार ने विभिन्न योजनायें शुरु की है। ऐसी योजनाओं में कौशल विकास, सखी मंडल, लक्ष्मी लाडली योजना, आयुष्मान भारत, मुद्रा बैंक लोन आदि शामिल हैं। इन योजनाओं का पूरा लाभ गरीबों और किसानों को मिल रहा है। मरांडी और यूपीए गठबंधन हार की हताशा में बिना सिर-पैर के आरोप लगा रहे हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित







