लोहरदगा: समिति के पहल पर छह यूनिट ब्लड इकठ्ठा
On
अनीता अग्रवाल
लोहरदगा: जय श्रीराम समिति के सदस्यों ने छह यूनिट रक्तदान कर इलाज में मदद की। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के बसरी बाघा पंचायत निवासी काजल कुमारी पिता चुनी लोहरा का इलाज गौतम नर्सिंग होम लोहरदगा, बरवाटोली निवासी रबिता देवी, सदर प्रखंड के भठ्खिजरी निवासी पिंजा भगत की पत्नी रूबी उराँव का इलाज मिशन हॉस्पिटल, बक्सिडिपा निवासी महेश उराँव की पत्नी लीलावती तिर्की, कैरो निवासी मंगरी उराँव का इलाज दुतिका हॉस्पिटल, सेन्हा प्रखण्ड के बदला नवाटोली निवासी सोमनाथ उराँव की पत्नी बुधमनिया उराँव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इलाजरत मरीजो को चिकित्सकों ने खून की कमी बताई। परिवार के लोग काफी परेशान थे इसी क्रम में समिति से संपर्क किया।
समिति की तत्काल पहल पर क्रमशः कमलकान्त मौर्य, अमित कुमार, पारसनाथ भगत, राहुल कुमार, नन्दन नायक, त्रिभुन यादव ने एक- एक यूनिट खून देकर पीड़ित मरीज की जान बचाई। मौके पर ओम महतो, रंजीत यादव, कुंदन कुमार, निशांत कुमार साहू, राम लोहरा, किशोर यादव, देवानंद लोहरा, नारायण महली, सिकंदर नायक, मोती साहु, प्रेमचंद भगत आदि मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







