सदर विधायक ने किया “1-इंडिया फैमली मार्ट” का उद्घाटन

सदर विधायक ने किया “1-इंडिया फैमली मार्ट” का उद्घाटन

  • कहा शहर में अब दिखने लगी है मॉल संस्कृति की झलक

रविन्द्र

हज़ारीबाग: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मुख्यालय हजारीबाग शहर तेज़ी से बदल रहा है। विगत 1 वर्ष से यहाँ दर्जनों शोपिंग कॉम्प्लेक्स खुल गए हैं। माॅल संस्कृति की झलक अब बखूबी यहाँ दिखने लगी है।पूर्व में भले ही सीधी दुकानें बना करती थीं, अब अमूमन मार्केट कॉम्प्लेक्स बनने लगे हैं। इसी कड़ी के तहत आज शहर के स्थानीय ग्वालटोली चौक के समीप बोडॉम बाज़ार पथ स्थित राजकली कुञ्ज गजानंद टावर के समक्ष अत्याधुनिक “1-इण्डिया फैमली मार्ट” का विधिवत उद्घाटन सदर विधायक मनीष जायसवाल ने फीता काटकर किया।

उन्होंने कहा कि यह विकसित हजारीबाग का प्रतिक है कि यहाँ तेजी से माॅल संस्कृति पनप रही है। शहर की सड़कें, बिजली, लोगों का बदलता रहन- सहन और तेजी से बढ़ती आबादी का आकलन करें तो मॉल की भी संख्या भारी मात्रा में उभर कर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि आनेवाले एक- दो वर्षों में शहर का परिदृश्य पूर्णतः बदल जाएगा। मॉल के क्षेत्रीय निदेशक सिद्धार्थ चन्द्र शंकर जायसवाल ने बताया कि यह देश का 52 वां मॉल है। उन्होंने कहा कि हमारे मॉल की विशेषता है कि फैशन उम्मीद से ज्यादा और दाम उम्मीद से कम।

मौके पर नगर विधायक प्रतिनिधि शंकर चन्द्र पाठक, नारायण गुप्ता, मॉल के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा, हरीश चन्द्र, दिनेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक