गर्मियों में दिखें सबसे अलग, अपनाए ये फैशन टिप्स

गर्मियों में दिखें सबसे अलग, अपनाए ये फैशन टिप्स

सर्दी के बाद गर्मियां शुरू हो गई है। ऐसे में अब गर्मियों में क्या पहने और क्या नहीं इसको लेकर लड़कियां को आउट फिट को लेकर परेशानी बनी रहती है। लड़कियां और फैशन इनका बहुत ही पुराना रिश्ता है।गर्मियों के हिसाब से बाजार में बहुत कपड़ें मौजूद हैं, लेकिन कभी-कभी समझ नहीं आता है कि क्या हमपर सूट होगा क्या नहीं। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए हम आपको बता रहे हैं कि आखिर गर्मियों में जिन्हें खरीदकर आप भी रोज स्टाइलिश दिख सकती हैं। आज कल बाजारों में केवल गर्मी के फैशन से जुड़ी चीजें ही मिल रही हैं।

यह फैशन से जुड़ी एक्सेसरीज हमें नया लुक देने के साथ ही तेज धूप से भी बचाती हैं। मौसम के अनुसार बाजार में आने वाली एक्सेसरीज को कुछ इस अंदाज में ही डिजाइन किया जाता है जिससे आपको धूप से सुरक्षित किया जा सके। आपको बता दें कि एक्सेसरीज को अपना कर आप और ज्यादा ग्लैमरस लगने लग जाएंगी। आज-कल के नए ट्रेंड के बारे में आइए जानते है।

Jharkhand Govt Ad
स्कार्फ बनाए आपको परफेक्ट…
गर्मियों के दिनों में स्कार्फ को अपनाने पर भी आप विचार कर सकती हैं। आपको बता दें कि गर्मियों के दिनों में धूप से बचने के लिए स्कार्फ का इस्तेमाल किया जाता है। अपने फैशन में बदलाव करने वाली युवतियों के लिए स्कार्फ एक अच्छा स्टाइल स्टेटमेंट बन सकते हैं। इसके साथ ही आप आकर्षक हेयर बैंड और ब्रेसलेट्स से भी अपने लुक को और अधिक आकर्षक बना सकती हैं।

आईकेयर जरूरी…

गर्मियों के फैशनबल एक्सेसरीज में चश्मे सबसे पहले आते हैं। यह आपको गर्मियों में नया और ट्रेंडी लुक प्रदान करते हैं। गर्मियों के दौरान सभी की आंखों पर सनग्लासेस देखे जाते हैं। इससे आपका लुक तो बदलता ही है, साथ ही इससे आपको धूप की अल्ट्रावॉयलट किरणों से भी आराम मिलता है। आज के दौर में आपको स्टालिश लगने के लिए डीप ब्लू, ब्लैक और ब्राउन कलर के ग्लासेस वाले चश्मों का ही चुनना चाहिए। इसके अलावा फ्रेम मे मेटल क्लासी वर्क को ही चुनें।

हैट्स आपको बनाए कूल…

गर्मियों के दौरान हैट्स भी आपके लुक को कुल अंदाज देती है। हैट्स आपके लुक को बढ़ाने के साथ ही आपके बालों और चेहरे को भी तेज धूप की हानिकारक कारणों से बचाती है। आपको बता दें आज आप बड़े ब्रिम वाली हैट्स को भी अपने वाड्रोब में जगह प्रदान कर सकती हैं। इसे आप अपने डेऊस से मैचिंग ही पहनें तो ही आपको परफेक्ट लुक मिलेगा।

फुटवेयर भी है स्टाइलिश…

फुटवेयर भी हमारी ड्रेस के अनुसार ही होने चाहिए। साथ ही इस मौसम में पसीना बहुत आता है। खासकर जिन महिलाओं के पैरों में पसीना आता है उनको ऐसे फुटवियर को चुनना चाहिए जिसमें पैरों में हवा लगती रहे ताकि पसीना न आने पाए। साथ ही बाजार में इस मौसम में कई ऐसे फुटवियर आए हैं जो आपको बेहतरीन लुक प्रदान करेंगे।

हैंडबैग बढ़ा देगा आपका ग्लैमर…
इस बार की गर्मी में आपको नया ट्रेंडी बैग लेना चाहिए। साथ ही आपको जापानी स्टाइल के हाथ के पंखे और चाइनीज अंब्रैला को जगह जरूर देनी होगी। इन सभी चीजों से आप अपने लुक को बदलकर फैशन के मुताबिक स्टालिश हो जाएंगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत