गरीबों की सेवा से बड़ा कोई काम नही: कमलेश
On
रामकृष्ण सारदा संसद के तत्वाधान में गरीबों के बीच कंबल का वितरण
बोकारो थर्मल: रामकृष्ण सारदा संसद की बोकारो थर्मल शाखा के तत्वाधान में स्थानीय मंदिर प्रांगण र्में आर्थिक रुप से गरीब एवं असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीवीसी के स्थानीय प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार, मुख्य अभियंता एनके चैधरी मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रोजेक्ट हेड ने कहा कि रामकृष्ण सारदा संसद पर नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्यों को लेकर विगत् कई वर्षों से समाज सेवा के काम में लगा हुआ है और इसी के तहत संसद के द्वारा गरीबों के बीच भीषण ठंढ़े में कंबल वितरण का भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करने से बड़ा कोई काम इस संसार में नहीं है। मुख्य अभियंता एनके चैधरी ने कहा कि प्रत्येक समृद्ध व्यक्ति को गरीबों एवं असहायों की सेवा करनी चाहिए। समारोह को संसद के अध्यक्ष एसएन झा ने भी संबोधित किया। समारोह में 75 गरीब एवं असहायों के बीच 75 कंबल का वितरण किया गया। मौके पर डीवीसी चंद्रपुरा के वरीय मंडल अभियंता जेके झा, संपोषण अधीक्षक टीके गराई, आरपी सिंह सहित संसद के सचिव शंभू प्रसाद सिंह,प्रदीप कुमार पोद्दार, बीएस झा, अनिल कुमार मिश्रा, एसपी चौधरी,आलोक घोष, बीएन दूबे, संजय सरकार, जीतन, जितेंद्र, पीके समादार, बिनोद भाटिया सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। समारोह कां संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन शंभू प्रसाद सिंह ने किया। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








