आम लोगों व पदाधिकारियों में बढ़े संवाद: वर्णवाल
On
सभी डीसी से लिया विकास योजनाओं का हस्र
रांची: सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी जिला के हर व्यक्ति तक पहुंचें। इसे सभी जिलों के उपायुक्त सुनिश्चित करें व जनहित से जुड़े सरकारी निर्णयों से लोगों को अवगत कराएं। इस बाबत प्रचार- प्रसार के सभी संसाधनों का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल किया जाए। ये निर्देश शनिवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने सूचना भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी उपायुक्तों को दी।
डाॅ वर्णवाल ने कहा कि राज्य की सवा तीन करोड़ आबादी को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले, यह सरकार की विशेष प्राथमिकता है। इस दिशा में अधिकारियों व लोगों के बीच संवाद के साथ उसकी सहभागिता सुनिश्चित करना है, ताकि इंफॉर्मेशन गैप खत्म किया जा सके। उपायुक्तों से कहा कि वे सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी गांव- गांव तक पहुंचाएं। इसके लिए मेला- प्रदर्शनी, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, फ्लैक्स, बोर्ड आदि के साथ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म का व्यापक और प्रभावशाली तरीके से इस्तेमाल करें। सभी उपायुक्त लोगों को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के साथ सकारात्मक कार्यों की जानकारी दें और ताकि किसी भी मामले पर भ्रम की स्थिति ना बने।
[URIS id=9499]
डॉ वर्णवाल ने कहा कि फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया के आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल लोगों को सूचनाएं देने के लिए ज्यादा से ज्यादा किया जाएं। इसके साथ बल्क एसएमएस, व्यायस मैसेज, व्हात्सप्प पर न्यूज ब्रॉडकास्ट पर विभिन्न टारगेट ग्रुप को कनेक्ट करें। इसके साथ प्रेस कांफ्रेस व अन्य प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण हो। समीक्षा के दौरान हजारीबाग के उपायुक्त की ओर से हर स्कीम का ब्रांड अंबेसडर नियुक्त करने का सुझाव दिया तो डाॅ वर्णवाल ने सभी उपायुक्तों को इस सुझाव पर अमल करने को कहा। कहा कि इससे टारगेट ग्रुप को योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। इस योजना से सिटीजन जर्नलिस्ट को जोड़ने पर भी उन्होंने जोर दिया। इस बाबत कई जिलों के उपायुक्तों ने विभिन्न सुझाव दिए। वण्रवाल ने 18 वर्ष की बेटियों जिन्हें सुकन्या योजना का लाभ मिलना है, उसे दिलाने की बात कही। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सूचना- जनसंपर्क के निदेशक रामलखन प्रसाद गुप्ता, अपर सचिव रमाकांत सिंह, सभी जिलों के उपायुक्त, जनसंपर्क के सभी उप निदेशक व जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी के अलावे पीआर नोडल अधिकारी जुड़े हुए थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








