एदार ए शरिया के संरक्षक मो. सईद द्वारा पियाऊ का उद्घाटन
On
रांची: राजधानी रांची में तापमान बढ़ता जा रहा है ऐसे में इस गर्मी के मौसम में नागरिको को पेयजल की सुविधा एदार ए शरिया झारखंड विगत कई वर्षों से करती आ रही है। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी एदार ए शरिया की ओर से भव्य जल पियाऊ, गुड़, चना की व्यवस्था की गई है। इस नि:शुल्क जल पियाऊ, चना, गुड़ की समुचित व्यवस्था मधुबन मार्केट के पास मो सईद के आवास के बाहर की गयी है । जिसका उद्घाटन समाजसेवी सह एदार ए शरिया के संरक्षक मो सईद ने राहगीरों को पानी पिलाकर किया। इस पहल को आसपास के लोगों ने सराहा। इस प्याऊ का उद्घाटन राहगीरों व स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए किया गया है। जिसका उपयोग सभी आमजनों द्वारा किया जा सकता है।
जल पियाऊ के उद्घाटन के उपरांत सेंट्रल मुहर्रम कमिटि के महासचिव अक़ीलुर्रह्मान ने कहा कि यह संस्था पुण्य का काम कर रही है सभी को इसमें सहयोग करके इसको आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। इस मौके पर मो. सईद ने कहा कि गर्मी में सबसे अत्यधिक पानी की किल्लत को देखते हुए पियाऊ केंद्र की व्यवस्था राहगीरों के लिए किया जाता है साथ ही अन्य संस्थाओं से भी अपील करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में सभी संस्थान की ओर से पियाऊ की व्यवस्था होनी चाहिए।
संस्था के नाजिम आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिज़वी ने बताया कि लगातार 18 वाँ बार एदार ए शरिया झारखंड द्वारा पियाऊ केंद्र खोला गया है। पियाऊ कार्य को सफल बनाने में रांची पब्लिक स्कूल के महासचिव मोहम्मद तौहीद, कैफे मुगल के डायरेक्टर मोहम्मद महजूद, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के महासचिव अकील उर रहमान, उपाध्यक्ष आफताब आलम, अध्यक्ष गुल मोहम्मद गद्दी, फ़ैयाज़ इदरीसी, मो. अबुल कलाम, मो. नईम, मो. अदीब, क़ारी अयूब, मो. सनीफ़ आदि हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







