सैकड़ों सहिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिया धरना

सैकड़ों सहिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिया धरना

कुमार कामेश

धनबाद: झारखंड राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम को समुदाय से जोड़ने और समुदाय को स्वास्थ्य सुविधाएं हासिल करने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले सहियाओं का सब्र का बांध टूट गया।
अपनी मांगों को लेकर सहियाओं ने जिला परिषद अध्यक्ष प्रॉबिंग ओराई के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर में एक दिवसीय धरना दिया। फूल नहीं चिंगारी हैं, हम भारत की नारी हैं के नारे के साथ सहियाओं ने राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया।
जिला परिषद अध्यक्ष राॅबिन गोराई ने कहा कि बच्चे के जन्म से लेकर मृत्यु तक में सहियाओ की अहम भूमिका रही है। बावजूद इसके सरकार इनकी वास्तविक स्थिति को जानते हुए भी इनके वेतनमान बढ़ोतरी पर किसी भी तरह की कोई ठोस पहल नहीं कर रही है।
ऐसे में आंदोलन लाजमी है वहीं मौके पर प्रदर्शनकारी सहिया माया सिंह ने कहा ही हमारी मांग जायज है और हमारे वेतन में बढ़ोतरी होनी चाहिए। वेतनमान कम से कम 5000 से 7000 होना अनिवार्य है। अगर सरकार की ओर से हमारी मांग पूरी नहीं की जाती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा अगला आंदोलन रणधीर वर्मा चौक से शुरुआत की जाएगी जिन का समापन मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास का घेराव कर समाप्त होगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक