हरमू मैदान में प्रारंभ हुआ हुनर हाट, विभिन्न राज्यों के मिलेंगे हैंडीक्राफ्ट

हरमू मैदान में प्रारंभ हुआ हुनर हाट, विभिन्न राज्यों के मिलेंगे हैंडीक्राफ्ट

रांची: राजधानी के हरमू मैदान में रविवार को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित हुनर हाट का उद्घाटन किया गया। इस मेले का शुभारम्भ केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी और रांची सांसद संजय सेठ ने किया। यह मेला आठ मार्च तक चलेगा, जहाँ पर 22 राज्यों के हुनरमंदों की कृति देखने को मिलेगा।

रांची में पहली बार आयोजित इस हाट में सौ से ज्यादा क्राफ्ट के स्टॉल लगाये गये हैं। इन स्टॉलों पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। लोगों को यहाँ पर जहाँ एक ओर  गुजरात का अजरख, हिमाचल की ट्राइबल ज्वेलरी देखने को मिलेगी, तो वहीँ दूसरी ओर असम के बेंत और बांस, पश्चिम बंगाल के जूट उत्पादों से लेकर बंगाल का काथा, ढकाई सिल्क, तांत साड़ी भी स्टॉलों पर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा वाराणसी सिल्क, लखनवी चिकनकारी, पटियाला की प्रसिद्ध फूलकारी व् जूती के अलावा राजस्थान के हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम उत्पाद भी मिलेंगे।

इसके अलावे हुनर हाट में रोजाना शाम छह से आठ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इन कार्यक्रमों को एंकर और हास्य अभिनेता विनोद बजाज प्रस्तुति देंगे। वहीँ हाट में लोग विभिन्न प्रदेशों के व्यंजनों का भी लुत्फ़ उठा सकेंगे। यहाँ लोग गुजरात की थाली, अम्मी जान की रसोई, बिहार के चुन्हे से लेकर नवाबी पकवान, पंजाबी रसोई और साउथ इंडियन डिशों का लुत्फ़ उठा सकेंगे। मेले में कई जगहों पर सेल्फी पॉइंट बनायी गयी है. इसके अलावे कश्मीर का शिकाला लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। वहीं, बच्चे हाउस बोट में मस्ती करते नज़र आये।

 

यह भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश

यह भी पढ़ें: Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला

 

 

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान