राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर कार्यशाला
On
रांची: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग और व्हाइट रिबन एलायंस के द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ राजेन्द्र पासवान ने किया। डॉ पासवान ने कहा कि वर्तमान में झारखंड में मातृत्व मृत्यु दर 165 है। जो राष्ट्रीय मानक 130 से काफी अधिक है। इसे राष्ट्रीय मानक के अनुरूप लाने के लिए राज्य सरकार के साथ- साथ वाइट रिबन एलायंस सहित अन्य संस्थाओं के सहयोग की अपेक्षा की गई।
उन्होंने बताया कि झारखंड में संस्थागत प्रसव पहले की अपेक्षा बेहतर हुई है। इसे 90 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि मातृत्व दर में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि कम उम्र में विवाह, किशोरावस्था में गर्भधारण, मलेरिया आदि पर समुदाय को जागरूक करने की आवश्यकता है। कार्यशाला में वाइट रीबन एलायंस के राज्य प्रमुख संजय कुमार पाल ने विगत पांच वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मातृ- मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सामुहिक प्रयास किया जाना चाहिए। सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर मिलकर काम करें। तो इस दिशा में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।
कार्यशाला में डाॅ भी एस दास, यूनिसेफ के डॉ भनीस माथुर ने भी प्रधानमंत्री मातृ योजना, जननी सुरक्षा योजना के बारे में जागरूकता पैदा करने पर बल दिया। इस अवसर पर सुरक्षित मातृत्व के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 सहिया व एएनएम को सम्मानित किया गया। कार्यशाला का संचालन वरीय कार्यक्रम पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने किया। कार्यशाला के सफल संचालन में ब्योमकेश कुमार लाल, चंद्रनाथ मिश्रा, शुभेन्द्र झा, अविनाश कुमार, राहुल शेखर, प्रीति सुमन, प्रेम कुमार, शंकर विद्यार्थी संजय राय ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच







