दिन की शुरुआत योग व प्रार्थना से करें: रघुवर
On
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रत्येक झारखंडवासियों से अपील की है कि 21 जून को अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के सुबह का आगाज वे योग व प्रार्थना से करें। मैं भी अपना दिन ऐसे ही शुरु करता हूं। कहा कि योग की शक्ति से रोग व परेशानियां भी दूर होती हैं। योग हमारे ना सिर्फ शरीर बल्कि मन व बुद्धि के लिए भी फायदेमंद है। वे झारखंड मंत्रालय में आज मीडिया से बात कर रहे थे।
[URIS id=9499]
सीएम ने कहा कि योग कल्याण का विज्ञान, निरोगी काया का विज्ञान, शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है। कहा कि योग जिसे कुछ वर्षों पहले ऋषि मुनियों की साधना और स्वस्थ जीवन का आधार माना जाता था। आज के वर्तमान समय में सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की रगों में योग प्रवाहित हो रहा है।
यह भी पढ़ें: योग का कारवां आगे बढ़ाती राफिया नाज
सीएम ने कहा कि 21 जून का दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है, जहां प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा की धरती से पूरी दुनिया को योग का संदेश देंगे। योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अंर्तराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है। 21 जून को झारखंड की धरती से पूरी दुनिया के लोग प्रधानमंत्री व झारखंड के योग प्रेमियों को देखेंगे। जो झारखंड के लिए गौरव की बात है व पूरा पूरा श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


Latest News







