कोडरमा: योग शिविर का आयोजन
On
कोडरमा: पतंजलि योग प्रचारक प्रकल्प युवा भारत संयुक्त हरिद्वार के तत्वाधान में निःशुल्क एक दिवसीय नियमित योग शिविर का आयोजन करके निरीक्षण किया गया। झुमरीतिलैया 28 वार्ड वार्ड में योग क्रांतिकारी योगी सुषमा सुमन की अगुवाई में योग शिविर का निरीक्षण किया गया।
गौरतलब है कि शहर में 45 नियमित योग कक्षा चल रही है। सुषमा सुमन ने बताया कि यह गर्व की बात है कि स्वामी रामदेव महाराज का संकल्प स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत बनने का प्रारूप दिख रहा है। आज कोडरमा जिला में योग की पहचान पूरे देश में हो चुकी है और लगातार योग क्रांति चल रही है। जितने योगी भाई बहन प्रत्येक दिन योग शिविर चला रहे हैं वह एक परमात्मा का राजदूत बनकर के सभी आत्मा को निरोग कर रहे हैं। मंच संचालन करते हुए योग क्रांतिकारी योगी युवा योगी प्रदीप कुमार सुमन ने बताया 300 योग कक्षा चल रही है जिसमें 10 योग विस्तारक बनाया गया। पूरे भारत में अभी कोडरमा एक ऐसा जिला है जहां 10 योग विस्तारक बनाया गया। योग शिक्षक में डॉ उपेंद्र भदानी, सुरेश यादव, गोपाल शर्मा, श्रीकांत गुप्ता, अनिल सिंह, संतोष यादव, मुरली राम, रामचंद्र यादव, संजय यादव, उमेश यादव, राजेंद्र यादव, मंजू देवी सभी नियमित योग कक्षा चला रहे हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







