झोलाछाप डॉक्टर कहकर अपमानित ना करें

झोलाछाप डॉक्टर कहकर अपमानित ना करें

गोेलबंद हुआ ग्रामीण चिकित्सक संघ
देवघर: जिले के अलावे संथाल परगना का भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ गोलबंद हो गया है। इन्होंने झोलाछाप डाॅक्टर की दी गई उपाधि के खिलाफ कड़ी आपत्ति दर्ज करायी है। देवघर के मोहनपुर प्रखंड के घोरमारा में तकरीबन डेढ़ सौ चिकित्सकों ने सामूहिक रुप से सरकार से ये मांग की, कि उन्हें झोलाछाप डॉक्टर कहकर अपमानित ना किया जाए।
संघ के प्रदेश प्रवक्ता चंडी चरण डे और जिला सचिव अब्दुल मल्लिक का कहना है कि ये सुदूर गांव में यह ग्रामीणों को प्राथमिक चिकित्सा देते हैं व इन्हीं के माध्यम से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को बड़े अस्पतालों में भेजा जाता है। संघ ने कहा कि आज सुदूर ग्रामीण इलाकों में सरकार ने भवन तो बना दिए हैं, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं रहते। ऐसे में यदि कोई बीमार पड़ जाए या छोटी मोटी बीमारी व दुर्घटना हो जाए तो प्राथमिक उपचार के लिए यही आते हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दूसरे हॉस्पिटल भेजा जाता है।
अब जिलाधिकारी और सरकार द्वारा इनको तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। झोलाछाप डॉक्टर कह कर दबाया जा रहा है। संघ के लोगों का कहना है कि वो जल्द ही इसके खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना देगा। जब सरकारी डाॅक्टर गांव में नहीं रहते हैं और ये लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करा रहे हैं तो उन्हें सम्मान की नजर से देखा जाना चाहिए।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता
भाजपा का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए महेश केवट और प्रो. (डॉ.) एम. नागराज पर जताया भरोसा
9 जून का इतिहास: एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और कई महत्वपूर्ण घटनाएं
रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान
201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन
Pakur News: आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है आदिम जनजाति बहुल छूरीधारी गांव