सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू

सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू

-ओआरएस-जिंक की गोलियां बाटेंगे
देवघर: जिले के सदर अस्पताल सभागार में मंगलवार को भीषण गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा की शुरुआत कर दी गई है। सविल सर्जन डाॅ0 कृष्ण कुमार,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, रवि कुमार की मौजूदगी में निर्घारित हुआ, कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को घर-घर जाकर ओआरएस का पैकेट व जिंक की गोली दी जाएगी। इसके अलावे वैसे घर जहां डायरिया से प्रभावित कोई बच्चा है, तो उन्हें भी ये सामग्री दी जाएगी। गौरतलब है कि बच्चों के शरीर में पोषण व नमक की कमी आ जाती है। जिसके कारण वे उल्टी-दस्त व शरीर में पानी की कमी के शिकार हो जाते हैं।
बताया गया कि जिंक की गोली से दस्त की अवधि और तीव्रता दोनों कम हो जाती है एवं बच्चे के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इसी प्रकार ओआरएस के घोल से शरीर में नमक की कमी दूर हो जाती है व पानी की कमी की पूर्ति होती है। डाॅ कृष्ण कुमार ने बताया कि 28 मई से लेकर 8 जून तक दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जायेगा। अभियान के माध्यम से डायरिया से बचने के उपाय की जानकारी भी सभी को दी जायेगी। इस अभियान के दौरान जिन घरों में बच्चे उल्टी, दस्त रोग के पाए जाते हैं, उन घरों में नि:शुल्क ओरआरएस के पैकेट व जिंक की टेबलेट वितरित कराई जाएंगी। साथ ही ओआरएस बनाने की विधि के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस मामले में उल्टी-दस्त व कुपोषण ग्रस्त बच्चों को चिह्नित किया जायेगा। अभियान के माध्यम से देवघर जिले में 2,21,525 ओआरएस तथा 5,35,000 जिंक वितरण का लक्ष्य है। भारतवर्ष में करीब एक लाख बच्चो की मृत्यु डायरिया के कारण हो जाती है। ऐसे में दस्त नियंतत्रण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य 0 से 06 वर्ष तक के बच्चों का डायरिया से होने वाले मृत्यु के दर को पूरी तरह से खत्म करना है। नियंत्रण करना है।

[URIS id=8357]

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार ने कहा, कि इसके रोकथाम के संबंध मे विशेष जानकारी आमजनों तक पहुंचाकर हम इसके दुष्परिणाम को काफी हद तक रोक सकते है। उन्होंनेे कहा कि बचाव हीं सर्वोत्तम उपाय है। ऐसे में हमें अपने माताओं-बहनों को इससे होने वाले कारणों एवं बचाव की जानकारी देकर इसके दुष्परिणाम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके इलावे उन्होंने कहा कि व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनसम्पर्कीय संसाधनों यथा- एलईडी वैन, नुक्कड़ नाटक, सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया आदि के उपयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में जिला आरसीएच पदाधिकारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टर, स्वास्थ्यकर्मी सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक