अच्छी पहल :भूखे को भोजन देने के लिए युवा आये आगे, बनाया रोटी बैंक
On
पाकुड़: अब गरीब, लाचार बेसहारा, बेबस एवं जरुरतमंद लोग भूखे नहीं सोयेगें.., क्योंकि समाज के युवा वर्ग ने इसकी ज़िम्मेदारी अपने कंधे पर ले ली है और इससे निजात दिलाने के लिए रोटी बैंक की स्थापना कर दी है। इसकी शुरुआत शहर के दो युवा नौजवान ने 1 जनवरी 2018 से नववर्ष की शुरुआत में गरीबो के भोजन से की। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के वैसे लोग लाचार, बेबस, बेसहारा गरीब और जरुरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना है।
रोटी बैंक के संयोजक नीरज झा ने कहा कि मनुष्य की पहली आवश्यकता रोटी है। इसके बाद ही आगे कुछ सोच सकते है। भूखे पेट कुछ भी कर पाना संभव है। इसलिए भूखो को भर पेट भोजन मिले, यही हमारी सोच है। समाज की और भी आवश्यकता है, पर सबसे पहले रोटी है। मनुष्य आज जो भी काम करता है, वह रोटी के लिए ही करता है। वे आगे कहते है कि पहले सिर्फ 2 दोस्त मिलकर इस काम को शुरु किये थे। आज 5 माह में कारवाँ बन गया। अभी 223 समाज के लोग इस बैंक से जुड़कर सभी प्रकार का सहयोग करने को तत्पर हैं।
समाज का कोई भी काम करने के लिए हमारी टीम हमेशा तत्पर रहती है। इसका नतीजा है कि किसी को व्लड की जरुरत हो या दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहँचाने का काम हो। सूचना मिलते ही हमारी टीम घटना स्थल पर पहुँचकर सहायता करने का प्रयास करती है। मैं हमेशा प्रयास करता रहूँगा, यह आगे बढ़ता रहे। और गरीब, दुःखी एवं जरुरतमंद का सहयोग करता रहे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित








