गिरिडीह: शार्ट सर्किट से कूलर ब्लास्ट, विवाहिता की मौत
On
गिरिडीह: बगोदर थाना क्षेत्र के कुदर पंचायत की मुखिया लक्ष्मी देवी की बहू गुड़िया दास (22) की कूलर ब्लास्ट होने से मौत हो गई। शनिवार सुबह घटी इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुड़िया का बिस्तर कूलर के समीप होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गई। इस घटना में घर में रखे अन्य सामान भी जलकर खाक हो गये हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts

Latest News

