टाटा स्टील में खेल जीवन का एक तरीका हैः कुलवीन सुरी
On
- नोआमुंडी रन-ए-थॉन 2018
संतोष वर्मा
चाईबासा: टाटा स्टील में खेल जीवन का एक तरीका है। टाटा स्टील ने खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों में योगदान देने के लिए उत्कृष्टता के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा है, ताकि आम लोगों के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस की संस्कृति को प्रोत्साहित किया जा सके।
इसी कड़ी में टाटा स्टील “रन फॉर बायोडायवर्सिटी’’ विषय पर बहुप्रतिक्षित टाटा स्टील नोआमुंडी रन-ए-थॉन का आयोजन कर रही है। यह ग्रामीण आबादी को लक्षित कर नोआमुंडी आयरन माइन में टाटा स्टील द्वारा रन-ए-थॉन का दूसरा संस्करण है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी “रन फॉर बायोडायवर्सिटी’’ इस बहुप्रतिक्षित इवेंट का थीम है।
इस वर्ष यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम यूएनडीपी की पहल ‘सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) से इस थीम को लिया गया है। खनन उद्योग के पास सभी 17 एसडीजी में सकारात्मक योगदान देने का अवसर और क्षमता है। नोआमुंडी आयरन माइन जैव विविधता के प्रोत्साहन व संरक्षण पर वर्षों से व्यापक रूप से कार्य कर रहा है और ये पहलकदमियां यूएनडीपी के 2030 के एजेंडा के बिलकुल अनुरूप है।
कल के लिए अपनी कटिबद्धता और सोच को प्रतिबिंबित करते हुए टाटा स्टील नोआमुंडी रन-ए-थॉन रास्ते में न केवल जैव विविधता के विभिन्न रूपों को प्रदर्शित करेगा, बल्कि सस्टेनेबिलिटी की अवधारणा पर कर्मचारियों, स्थानीय समुदायों और अन्य स्टेकहोल्डरों का संवेदीकरण भी करेगा।
इस साल यह आयोजन 28 अक्टूबर, 2018 (रविवार) को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नोआमुंडी में होगा। नोआमुंडी रन-ए-थॉन में विभिन्न श्रेणियों के धावकों के लिए अलग-अलग इवेंट होंगे। एलीट धावकों के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ के अलावा, पुरुषों और महिलाओं के लिए 7 किलोमीटर की दौड़, लड़के-लड़कियों (अंडर-16, 28 नवंबर, 2002 को या बाद पैदा हुए) के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ और दिव्यांगों के लिए 2 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
नोआमुंडी अपनी सुंदर सुंदरता के लिए जाना जाता है और टाटा स्टील ने क्षेत्र की सुंदरता बहाल करने के लिए आवश्यक सब कुछ किया है। टाटा स्टील अपने संचालन क्षेत्रों में जैव विविधता के संरक्षण, वृद्धि और बहाली के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रतिबद्धता को औपचारिक बनाने के लिए टाटा स्टील ने अप्रैल 2016 में कंपनी-व्यापी जैवविविधता नीति अपनाई, जिसका उद्देश्य जैवविविधता पर “नो नेट लॉस“ प्राप्त करना है। नोआमुंडी खनन क्षेत्र और आसपास जैवविविधता बहाल करना स्थायी खनन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नोआमुंडी आयरन माइन ने पूर्व में इस क्षेत्र में जैवविविधता को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं। नोआमुंडी में टाटा स्टील की हालिया जैवविविधता पहलों में विश्व जैव विविधता दिवस समारोह, जैवविविधता और कला पर कार्यक्रम, ग्रीन थेरेपी का दूसरा संस्करण, प्रजातीय खाद्योत्सव, जैवकला विविधता कार्यक्रम, ’सांप दोस्त होते है’ पर कार्यक्रम और सरजेम बा आदि प्रमुख हैं।
सभी श्रेणियों की दौड़ के लिए पंजीकरण जारी है। 15 अक्टूबर, 2018 को पंजीकरण प्रक्रिया बंद हो जायेगी। इच्छुक प्रतिभागी www.tatasteelnoa-run.com पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। मैनुअल पंजीकरण के लिए स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में पंजीकरण कियॉस्क हैं। इसके अलावा, नोआमुंडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पंजीकरण की अंतिम तारीख से पहले प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक ऑफलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है। समाज के विभिन्न वर्गों से लोगों ने अभी से पंजीकरण कराना आरंभ कर दिया है। नोआमुंडी, जोडा, क्योंझर और चाईबासा के ग्रामीण इलाकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
प्रथम संस्करण की मुख्य विशेषताएं :
“रन फॉर बायोडायवर्सिटी“ विषय पर टाटा स्टील नोआमुंडी रन-ए-थॉन के पहले संस्करण में लगभग 5000 लोगां ने पंजीकरण कराया था। इस कार्यक्रम के पहले संस्करण में पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल, गुजरात, छत्तीसगढ़ और दिल्ली के धावकों ने हिस्सा लिया था। 10 किलोमीटर (पुरुष) के विजेता ने 32.46 मिनट में दौड़ समाप्त की, जबकि 10 किमी (महिला) की विजेता ने 37.56 मिनट में दौड़ समाप्त की। 7 किलोमीटर (पुरुष) के विजेता ने 23.25 मिनट में दौड़ समाप्त की, जबकि 7 किलोमीटर (महिला) की विजेता ने 27.34 मिनट में दौड़ समाप्त की। 5 किलोमीटर (लड़कों) के विजेता ने 17.38 मिनट में दौड़ समाप्त की, जबकि 5 किलोमीटर (लड़कियों) की विजेता ने 28.22 मिनट में दौड़ समाप्त की। पीडब्ल्यूडी श्रेणी में 40 से अधिक धावकों ने पिछले साल दौड़ में भाग लिया था।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







