आमने-सामने होगी कोलकाता की मोहम्मडन स्पोर्टिंग और झारखंड एकादश

आमने-सामने होगी कोलकाता की मोहम्मडन स्पोर्टिंग और झारखंड एकादश

रांची। रविवार को राजधानी के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले मेगा फुटबॉल इवेंट के लिए पूरा शहर तैयार है। खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। जबकि आयोजकों के द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। झारखंड एकादश की टीम घोषित कर दी गयी। सभी खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। कोलकाता की मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम रांची पहुंच गयी है। रविवार को फुटबाल संडे के रूप में यादगार और दमदार बनाने पर सभी का जोर है। इस मेगा फुटबाल इवेंट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा विशेष रूप से रांची आ रहे हैं। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य के कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा मामलों के मंत्री अमर बाउरी, सांसद रामटहल चौधरी और अन्य गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। दो दिनों की चयन प्रक्रिया के बाद सभी संभावित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गयी। जबकि झारखंड एकादश टीम की अंतिम घोषणा रविवार को मैच शुरू होने से ठीक पहले की जायेगी। मेगा फुटबाल इवेंट की आयोजन संस्था मोरहाबादी क्रीड़ा केंद्र, मोरहाबादी मैदान बचाओ संघर्ष समिति और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त बैठक बंधन उरांव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी तैयारियों की समीक्षा की गयी। बैठक की जानकारी देते हुए संयोजक डॉ प्रवण कुमार बब्बू ने बताया कि मेगा फुटबाल इवेंट से न केवल राजधानी बल्कि पूरे झारखंड में फुटबॉल के एक नये युग की शुरूआत होगी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट और हॉकी की तरह झारखंड के खिलाड़ियों में यह क्षमता भरी है कि वे फुटबॉल सितारे के रूप में अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बना सके। आयोजकों का पूरा जोर फुटबॉल इवेंट के सफल आयोजन के साथ ही फुटबॉल प्रतिभाओं को सामने लाना और बढ़ाना भी है। बैठक में सभी उपसमितियों के कार्यों की समीक्षा की गयी। आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में सहसंयोजक देवाशीष कार, प्रकाश गोप बुल्लु, बंधन उरांव के अलावे अनिल लकड़ा, अजय कच्छप, राजू वर्मा, मंगल मिंज, संतोष उरांव, उज्जवल चटर्जी, प्रकाश उरांव, प्रमोद तिर्की, सुभम मुंडा, किरण मिंज, राकेश सिंह, मो चांद खान, रितेश श्रीवास्तव, संजय अम्बष्ट, रंजीत बिहारी, संतोष दिपक, आशीष चटर्जी, पंकज श्रीवास्तव, शिव किशोर शर्मा, डा आरएन प्रसाद, डा अनुज कुमार पटेल, मुकेश कुमार, संतोष, दिपक, रवि मिंज, नरेंद्र कुमार सिन्हा, रोहित मिंज, अमित मुर्मू, किरण मिंज, विकास मिंज, अनिल खलखो सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने भाग लिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक