– 2019 में एक बार फिर लॉर्ड्स मैदान पर होगा वनडे विश्व कप का फाइनल मैच
नई दिल्ली: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में 47 मैचों के बाद कल यानि 14 जुलाई को क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर 12वें वर्ल्ड कप का फाइनल मैच इंग्लैंड व न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। 1975 में जब विश्व कप शुरू हुआ तब से लेकर के अब तक के इतिहास में ये पहला मौका होगा जब फाइनल में इंग्लैंड व न्यूजीलैंड आमने-सामने होगी। वहीँ लॉर्ड्स पांचवी बार विश्व कप मुकाबले का गवाह बनेगा।
इससे पूर्व लॉर्ड्स के अलावा विश्व कप फाइनल मैच कोलकाता, मेलबर्न, लाहौर, लॉर्ड्स, जोहानसबर्ग, ब्रिजटाउन, मुंबई व मेलबर्न में खेला जा चुका है। वर्ल्ड कप के फाइनल में पहले सीजन 1975 में फाइनल मैच वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था और वेस्टइंडीज की टीम ने ये विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। वहीं दूसरी 1979 में बार विश्व कप का मुकाबला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच हुआ जिसमें विश्व कप का खिताब वेस्टइंडीज ले गयी। 1983 में तीसरे विश्व कप में टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनायी। ये मैच वेस्टइंडीज के साथ हुआ जिसमें वेस्टइंडीज को हराकर इंडिया ने पहली बार खिताब जीता था। फिर 2011 में दूसरी बार टीम इंडिया विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। वहीं पिछले विश्व कप में न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया फाइनल तक पहुंचे थे जहां कंगारू टीम की जीत हुई थी।
[URIS id=9499]
2019 आईसीसी वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम सेमीफाइनल हार गयी और विश्वकप का खिताब रह गया। इस बार इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में से ही कोई चैंपियन होगा जिसकी मेजबानी इंग्लैंड करेगा।