उत्तम भविष्य गढ़ने के लिए खेल भावना जरूरी: बिंदेश्वर उरांव

उत्तम भविष्य गढ़ने के लिए खेल भावना जरूरी: बिंदेश्वर उरांव

  • सेमरा कूर्गी की टीम ने राजा बिरला रांची को हराकर खिताब जीता

अनीता अग्रवाल

भंडरा(लोहरदगा): 14 वां स्व. रामा खाखा स्मारक फुटबॉल प्ररियोगिता 2018 लोहरदगा के ग्राम कुन्दो, भंडरा में 15 दिवसीय फूटबाल टुर्नामेन्ट का समापन हुई। मुख्य अतिथि में आमंत्रित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव व विशिष्ट अतिथि भंडरा थाना प्रभारी जगलाल मुंडा उपस्थित थे।
दोनों अतिथियों के द्वारा रामा खाखा के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया। उसके उपरांत अतिथियों द्वारा फीता काटकर औपचारिक रूप से फाइनल मुकाबले की शुरूवात की गई। ततपश्चात खिलाड़ियों से अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया और दोनों टीमों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
लोहरदगा, गुमला, खूंटी व रांची इन चार जिलों से बालक वर्ग के कुल 48 टीमों ने भाग लिया वहीं बालिका वर्ग में 12 टीमों ने टूर्नामेंट में प्रवेश लिया था। फाइनल मैच बालक वर्ग में सेमरा कूर्गी की टीम ने राजा बिरला रांची की टीम को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाने ने कामयाब रहे।
वहीं बालिका वर्ग में जतर गाड़ी की टीम ने पंडरिया को मैदानी गोल में 2-0 से मात देकर जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम करने में कामयाबी हासिल किया।
बालक वर्ग को प्रथम पुरुस्कार दो बड़ा खस्सी, जर्सी और दो फुटबॉल देकर पुरष्कृत किया गया। वहीं बालिका वर्ग में एक बड़ा खस्सी, शील्ड, जर्सी व फुटबॉल दिया गया।
बिंदेश्वर उरांव ने कहा की भविष्य गढ़ने के लिए खेल भावना का होना बहुत जरूरी है। टीम में विभिन्न पृष्ठभूमि से आये हुए खिलाड़ी मैदान में एक होकर खेलते हैं, जिससे सामूहिकता का विकास होता है जो लोगों के बीच प्रतिस्पर्धा के होते हुए भी सामूहिकता का बोध कराता है।
मौके पर बिंदेश्वर उरांव, जगलाल मुंडा, सचिन खाखा, बासुदेव उरांव, अनिल खाखा, बसंत कुजूर, अंशू पांडेय, रमेश खाखा, बबलू उरांव, कार्तिक तिर्की, प्रशांत कुमार, अशोक सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष
Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन