एक दिवसीय मैच का आयोजन

एक दिवसीय मैच का आयोजन

खोरीमहुआ(गिरिडीह): गिरिडीह व कोडरमा जिले के सीमा पर खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के पंचखेरो नदी से सटा गोरहन्द गाँव में नव युवक आदर्श क्लब गोरहन्द के बैनर तले बुधवार को बंगाल के कोलकाता एवं बिहार के मुज्जफरपुर से महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच एक दिवसीय मैच का आयोजन किया गया था। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद डॉ. रविन्द्र कुमार राय के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर व कीक मारकर मैच का शुरुवात किया गया। साथ ही नवयुवक आदर्श क्लब के द्वारा निर्धारित समयानुसार ठीक 3 बजे दिन से मुकाबला शुरू किया गया। मैच शुरू होने के ठीक 8 वें मिनट में कोलकाता की टीम ने बिहार के खाते में गोल डालकर बढ़त बना ली। पर कस-म-कस की इस मैच में दूसरे हाफ के अंतिम घड़ी में बंगाल ने एक और गोल डाल कर बिहार की टीम से मैच छीन लिया। वहीं बंगाल की टीम से खेल रही कैप्टन नीतू मजूमदार तथा गोलकीपर महिमा खातून जूनियर इंडियन टीम से खेल चुकी है। वही बिहार की टीम से खेल रही अमृता कुंमारी, श्यामा रानी, तथा  खुशबू कुंमारी  इंडिया टीम से बंगला देश के खेल का प्रदर्शन कर चुकी है। वही खेल मैदान में निर्णायक के तौर पर बाल किशुन महतो, छोटू दास, जतरु बेसरा, परमानन्द जोशी, ने निभाया। उद्घोषक की भूमिका अरबिंद कुमार व जितेंद्र कुमार यादव ने निभाई। मैच के दौरान झारखण्ड राज्य फुटबॉल एसोसिएशन के मो मुस्तफा आजाद व टीम मैनेजर असगर हुसैन उपस्थित थे। बंगाल टीम के कोच जूही चन्दा व बिहार टीम के कोच इस्तियाक अहमद थे। मौके पर मरकच्चो बी.डी. ओ. ज्ञानमनी एक्का, धनवार सी.ओ. शशिकांत सिंकर,  नव युवक आदर्श क्लब गोरहन्द के अध्यक्ष सह मुखिया गोरहन्द बिदेशी पासवान, उपाध्यक्ष  बद्री चन्द्र यादव सचिव  भीखी पासवान  व कोषाध्यक्ष  सरयू रज्जक, साथ ही  जिला अध्यक्ष  रामचन्द्र सिंह,  बिजय यादव ,सुबोध सिंह, अवकाश प्राप्त शिक्षक अरविंद कुमार, रणजीत सिंह, मनोज सिंह,  रवि सिंह सहित कई खेल प्रेमी उपस्तित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम