पाइलट माहेश्वरी प्रीमियर लीग 2018 पाँच जनवरी से
On
रांची: महेश्वरी युवा संगठन की वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता ‘‘माहेश्वरी प्रीमियर लीग’’ के पाचवें संस्करण की जानकारी प्रेस वार्ता कर दी। प्रेस वार्ता का आयोजन महेश्वरी भवन मे किया गया। वार्ता को संबोधित करते हुए बताया गया कि इस वर्ष यह प्रतियोगिता ‘‘पाइलट माहेश्वरी प्रीमियर लीग 2018’’ के नाम से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में 5, 6 व 7 जनवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बने तक खेले जाएंगे।
अध्यक्ष पंकज साबू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बिडिंग आॅफीसर अभिनव मंत्री ने टीमों एवं उनके निदेशकों की जानकारी दी। संयोजक मंयक माहेश्वरी ने बताया कि टेनीस बाॅल के खेले जाने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमे भाग ले रही है। जिनके बीच 2 ग्रुप बनाकर लीग मैच होंगे। 3 दिनों में कुल 15 मैच खेले जाएंगे। अन्य संयोजक हिमांशु चितलंगिया एवं कुणाल बोड़ा ने जानकारी दी कि सभी टीम के लिये मैदान में अलग अलग टेन्ट, सुन्दर काॅमेंट्री बाॅक्स एवं पुरस्कार समारोह के लिये स्टेज की विशेष व्यवस्था की गई है। विशेष सहयोगी श्याम बिहाणी ने बताया कि कामेंट्री और मिडिया अपडेट की ज़िम्मेदारी गिरिजा शंकर पेड़ीवाल सम्भालेंगे। मैच के दौरान प्रशिक्षित स्कोर, अम्पायर की सेवायें ली जाएंगी। उपाध्यक्ष सौरभ साबू ने बताया कि खेल के दौरान प्राथमिक चिकित्सा एवं चाय नास्ते की समुचित व्यवस्था की गई है। विज्ञापन प्रभारी नीरज चितलांगिया ने मुख्य प्रायोजक पाइलट काॅपी के अनिल साबू, पावर्ड बाई प्रायोजक डांडी नमक के रूपेश भाला सहित सभी प्रायोजको को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सभी टीम निदेशक गौतम राठी, मनीष मारू, दीपक मारू, गौरव मारू, अंकित मंत्री, सुमित साबू, गौरव साबू, अभिषेक भट्टड़, संजय सोमानी, परेश गट्टानी, संजय साबू, हेमन्त महेश्वरी, सविक बोड़ा के अलावा प्रदेश संगठन मंत्री गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, सभा के अध्यक्ष राजकुमार मारू, सचिव विजय शंकर साबू, महिला समिति की अध्यक्षा संगीता चितलांगिया सचिव भारती चितलांगिया, अंकुर डागा लोग उपस्थित थे।यह भी पढ़ें: IND vs Sri Lanka: गाले टेस्ट में भारत की 165 रन से धमाकेदार जीत; सुथार के 10 विकेट; पडिक्कल ने बनाये 211 रन
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








