झारखंड खेल प्राधिकरण का समर कैंप शुरू

झारखंड खेल प्राधिकरण का समर कैंप शुरू

रांची: रविवार को खेल प्राधिकरण द्वारा आहूत समर कैंप का उदघाटन पूर्व हॉकी ओलंपियन खिलाड़ी मनोहर टोपनो, ध्यानचंद अवॉर्डी सुमराय टेटे, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक राजेश कुमार, अंतरराष्ट्रीय ओशो प्रशिक्षक एल प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रतिभागी खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को समर कैंप के टीशर्ट व कैप बांटे गए। सोमवार से सुबह 6 बजे से इसकी शुरुआत होगी, जो साढ़े आठ में समाप्त हो जाएगा। अंत में सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को रिफ्रेशमेंट भी दिया जाएगा। 9 मई तक चलनेवाले इस समर कैंप के समापन समारोह में सभी खेलों से एक खिलाड़ी को उभरते हुए अच्छे खिलाड़ी के रूप में चिन्हित कर पुरस्कृत करने के अलावे सर्टिफिकेट दिये जाएंगे।

[URIS id=8357]

बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आहूत होनेवाले इस समर कैंप में खेलकूद, टेबुल टेनिस, कैरम, शतरंज, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, तलवारबाजी, कराटे, फुटबॉल, योगा, वुशू और तीरंदाजी के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जायेगी। पूर्व हॉकी खिलाड़ी मनोहर टोपनो ने कहा, कि समर कैंप में खिलाड़ियों के साथ साथ प्रशिक्षकों की को भी अपनी भूमिका का निर्वाहन सच्चाई से करना चाहिए। क्योंकि दोनों के तालमेल से ही इसमें सफलता मिल सकती है। सुमराय टेटे ने कहा, कि यह छोटे- छोटे बच्चे कल के भविष्य हैं, ऐसे में जरुरत इन्हें सही तरह से गढ़ने की जरुरत है। अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक राजेश कुमार ने इस बाबत राज्य सरकार की सराहना करते हुये कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों का उत्साहबर्द्धन होगा। बूसू के अंर्तराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रदीप कुमार ने भी इस बाबत अपने विचार व्यक्त किये। प्रशिक्षण शिविर में रांची जिले से करीब 500 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

Jharkhand Govt Ad
https://samridhjharkhand.com/ccl-contributory-medical-scheme-for-retired-personnel

शिविर में कुल 12 खेल स्पर्धा का आयोजन होगा। बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में एथलेटिक्स जिसके प्रशिक्षक राजू साहू और अल्पना ओशो एल प्रदीप कुमार और दीपक गोप फेंसिंग प्रशिक्षक उदय बैंक और वैजयंती कबड्डी प्रदीप तिर्की वहीं ऑक्सीजन पार्क में आर्चरी प्रशिक्षक रीना कुमारी और जगमिनी वॉलीबॉल राजेश कुमार और मंटू शाह जबकि एक लब हॉस्टल में कैरम प्रशिक्षक अशोक कुमार डे प्रियंवदा राय और निरंजन शर्मा चेस दीपक कुमार और दीपम टेबल टेनिस सुशांत कश्यप और विश्वजीत चौधरी कराटे प्रशिक्षक चंदन कुमार और नवीन योग डॉक्टर अर्चना कुमारी को इस बाबत अधिकृत किया गया है। इस मौके पर झारखंड खेल प्राधिकरण के अवर सचिव सह उप निदेशक अन्यामय बनर्जी खेल परामर्शी सह प्रतियोगिता प्रबंधन देवेंद्र कुमार सिंह संपदा पदाधिकारी गणेश ओझा स्टेडियम मैनेजर कुंदन शाह बिंदु कुजुर और शंकर पाल के अलावे विभाग के उमेश दास प्रदीप मिर्धा अमित बेदिया गणेश नायक अमृत होरो गुलकंद के अलावे सभी ग्राउंड में उपस्थित रहे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक