प्रतिभा विकसित करना मेरा लक्ष्य: दुष्यंत
On
रामगढ़: कुजू कोलियारी में चल रहे तीन दिवसीय जयंत-दुष्यंत फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में रविवार को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता दुष्यंत कुमार पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा की मेरा लक्ष्य ग्रमीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा को विकसित करना है।
श्री पटेल ने कहा कि खिलाड़ी अपनी हुनर व प्रतिभा को जिला व राज्य स्तर तक दिखा सकें। अपने माता- पिता व मुहल्ले का नाम रोशन करें। फाइनल मैच घाटो और रांची के बीच खेला गया, जिसमें रांची ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए घाटो को 1-0 से मात दे दी। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता को कप व मेडल देकर सम्मानित किया। मौके पर बालक कुमार, तुलसी बाबू, पंकज, मुन्ना ,मुकेश, अजय, आनंद, लालन, चंरशेखर, छोटू, नारायण, प्रदीप सहित दर्जना की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









