अतुल ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा: बाउरी

अतुल ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा: बाउरी

रांची: प्रदेश के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि विवेकानंद विद्या मंदिन के कक्षा पांच के छात्र अतुल ने होनहार बिरवान के होत चिकने पात वाली कहावत को चरितार्थ किया है। उसने 10-12 आयु वर्ग की राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में राज्य के लिए कांस्य पदक जीतकर इस बात को प्रमाणित कर दिया है, कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। मंगलवार को उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अतुल को सम्मानित किया।
श्री बाउरी ने इस होनहार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे जीवन में हर लक्ष्य को भेदते हुए देश व राज्य का नाम रौशन करें। मंत्री ने खेल के प्रति विद्यालय के प्रयास को सराहा और विद्यालय को तलवारबाजी के प्रशिक्षण के लिए अन्य सुविधा देने का आश्वासन भी विद्यालय प्रबंधन को दिया। उल्लेखनीय है कि नासिक में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बालक और बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता 10-12 आयुवर्ग में विवेकानंद विद्या मंदिर अकादमी के अतुल ने मैडल टैली में झारखंड का नाम दर्ज कराया था। इसमें अतुल ने प्रतियोगिता के यू 10 से 12 बालक वर्ग में झारखंड के लिए कांस्य पदक जीता। मोरहाबादी में हुए चयन प्रतियोगिता के दौरान विवेकानंद विद्या मंदिर अकादमी के अतुल समेत आधे दर्जन खिलाड़ियों ने अपने हुनर का लोहा मनवाया था। इसके बाद टीम भेजने का निर्णय लिया गया था। मौके पर विद्यालय प्रबंधन के कोषाध्यक्ष मलय कुमार नंदी, प्रधानाचार्य डॉ किरण द्विवेदी, अतुल के कोच रामाशीष, प्रकाश राम, उपेंद्र आदि उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक