ट्रैक्टर पलटने से लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत
On
रामगढ़: रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकिदिरी घाटी में एक नई ट्रैक्टर के पलट जाने के कारण उसमें भीषण आग लग गई। इस दौरान चालक की मौके पर ही जिंदा जल जाने से दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस दरमियान ड्राइवर को बचाने का अथक प्रयास किया, लेकिन उसे नही बचाया जा सका।
जानकारी के अनुसार रजरप्पा थाना क्षेत्र के चारु- गोला मार्ग के जोबला घाटी में बुधवार दोपहर लगभग साढ़े तीन के आसपास की है। एक नई ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद उसमें आग लगने से चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस की टीम पंहुच गई। समाचार लिखे जाने तक मृत चालक की पहचान नहीं हो पाई है। गौरतलब हो कि नया ट्रैक्टर को रांची से तीव्र गति मे बोकारो की ओर जा रहा था। इसी क्रम में जोबला घाटी के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और कुछ दूर तक घसीटता रहा जिससे ट्रैक्टर में आग लग गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आग भयावह रूप ले चुकी थी। ट्रैक्टर से ब्लास्ट होने की आवाज आने लगी। धमाके की आवाज सुनकर कोई भी ग्रामीण जल रहे ट्रैक्टर के पास नहीं पहुंचे। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर में बुरी तरह से फंस गया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









