सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में यशराज फिल्म की कास्टिंग डायरेक्टर से पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में यशराज फिल्म की कास्टिंग डायरेक्टर से पूछताछ

मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले में यशराज फिल्म की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से पूछताछ की जा रही है. शानू शर्मा पुलिस पूछताछ के लिए आज बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची हैं. उनसे पहले अभिनेत्री व सुशांत की मित्र अभिनेत्री रिया सेन से पूछताछ की गयी है.


14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली थी और ऐसे आरोप हैं कि नेपोटिज्म व ग्रुपिंग की वजह से वे मानसिक तनाव में थे. उन्हें मिली कई फिल्में उनसे वापस ले ली गयी थीं. ऐसे में पुलिस उस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

सुशांत के निधन से उनके पिता केके सिंह काफी मर्माहत है. पटना में अपने आवास पर परिवार ने सुशांत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इसमें पिता केके सिंह व परिवार के अन्य लोग शामिल हुए.

केके सिंह ने इससे पहले कहा था कि उन्होंने अपने बेटे को शादी करने के लिए कहा था तो सुशांत का कहना था कि अभी एक फिल्म रिलीज होने वाली है, फिर फरवरी मार्च में देखते हैं. उन्होंने कहा था कि कोरोना के समय शादी नहीं करूंगा. केके सिंह के अनुसार, उन्होंने बेटे को अपनी पसंद की लड़की से शादी करने को कहा था.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक