ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, वापस लौटी घर

ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, वापस लौटी घर

ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना टेस्ट में नेगेटिव पायें जाने के बाद सुरक्षित अपने घर लौट आई है. यह जानकारी अभिषेक बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट में दी.

उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए ट्विट कर लिखा कि, “निरंतर प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। आप सभी का सदा के लिए ऋणी रहूँगा. शुक्र है कि ऐश्वर्या और आराध्या दोनों कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में नेगेटिव पायें गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मैं और मेरे पिता मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल में रहेंगे। ”

बता दें, अमिताभ और अभिषेक 11 जुलाई से अस्पताल में भर्ती है. जबकि ऐश्वर्या और आराध्या की हल्के लक्षणों के बाद कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. वहीं उन्हें 12 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमिताभ अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नियमित अपडेट साझा करते रहते हैं। वह शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहते हैं कि उनका समर्थन ही है जो कठिन समय में उन्हें मिल रहा है। । हाल ही में, उन्होंने अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, “हम आपका प्यार देखते हैं .. हम आपकी प्रार्थना सुनते हैं .. हम आपके हाथ जोड़ते हैं .. आभार और धन्यवाद!”

आशा करते है कि ऐश्वर्या और आराध्या की ही तरह अमिताभ और अभिषेक बच्चन भी जल्द ही कोविड टेस्ट की रिपोर्ट में नेगेटिव आएं. साथ ही जल्द से जल्द अपने घर सुरक्षित लौट आएं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता
भाजपा का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए महेश केवट और प्रो. (डॉ.) एम. नागराज पर जताया भरोसा
9 जून का इतिहास: एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और कई महत्वपूर्ण घटनाएं
रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान
201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन