संत पाॅल माॅर्डन स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन
बोकारो थर्मल: बोकारो थर्मल संत पाॅल मार्डन स्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पास्टर पाॅल कर्णन ने समारोह का उदघाटन किया। समारोह में स्वागत भाषण के क्रम में प्राचार्य सुोश गायकवाड ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल में सभी बच्चों ने मिलकर क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया है जिसमें बच्चे काफी उत्साह के साथ रंगारंग कार्यक्रम पेश कर उत्साहित होते हैं। समारोह को पाॅल कर्णन ने संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन ईश्वर का दिया हुआ एक अमूलय उपहार है जिसकी हिफाजत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य का अपने दुखोंएवं चिंता का ईश्वर से शेयर करनी चाहिए क्योंकि ईश्वर ही उसे दूर कर सकता है। साथ ही कहा की जीवन में कभी अहंकार एवं चिंता नहीं करना चाहिए। बाद में समारोह में वर्ग एक से दशम तक के सकूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम, मनमोहक नृत्य, गायन, हिंदी एवं अंग्रेजी नाटक, नागपुरी नृत्य, आदिवासी नृत्य पेश कर मौजूद अभिभावकों एवं स्कूली बच्चों तथा शिक्षकों का मन मोह लिया। समारोह में स्कूल प्रबंधक मधुकर गायकवाड़, देवेंद्र यादव, श्रेष्ठ गायकवाड़, गौतमचंद्र पॉल, नितिका गायकवाड़, कैरोलिना मिश्रा, पूजा कुमारी, रूपा,मौसमी, अलका कुमारी, संध्या, एसएम राज, सरिता सिन्हा, बंसत कुमार मिश्रा, गंगासागर सिंह, शुकरमुनी गोप, जैकलीन गायकवाड सहित स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।संचालन शिक्षिका एसएम राज ने किया।










