रांची : गुरु शिष्य का संबंध प्राचीन काल में ही परिभाषित : डॉ. हरिहरण

रांची : गुरु शिष्य का संबंध प्राचीन काल में ही परिभाषित : डॉ. हरिहरण

रांची : इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट (आई.एस.एम.) के एम.बी.ए. और होटल मैनेजमेंट कोर्स के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष प्रो.आर.के.वर्मा. ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है और भविष्य द्रष्टा, अतः शिक्षकगण छात्रों को राष्ट्र निर्माण तथा जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं। चरित्रवाण बनाने पर अपने को समर्पित करते है। संस्थान के संयुक्त सचिव सह प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि शिक्षकगण युवाओं को बचपन से उर्जावान और देशहित के लिए कार्य करने का आवाह्न किया। एम.टी.आई. सेल रांची के पूर्व निदेशक डॉ. हरिहरण ने कहा कि हमारे देश में गुरु और शिष्य का संबंध प्राचीन काल में ही परिभाषित कर दिया गया था जो आज भी ज्वलंत है।
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक सर्वश्री डॉ. संदीप कुमार, विश्वनाथ बिद, पूजा गुप्ता, रवि रंजन कुमार, कृष्णा स्वर्णकार व अन्य शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे। छात्र समूह से राज भरद्वाज, निशांत कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार, नम्रता तिवारी, भावना शर्मा, कुमार गौरव, शुभम कुमार, पवन बड़ाईक, ऋत्विक घोष, विष्णु बड़ाईक, समस्त प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का इस आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान रहा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन Deoghar News: जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ में रिकॉर्ड 19.86 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आवागमन
Giridih News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Giridih News: तंबाकू नियंत्रण सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, ₹9500 जुर्माना वसूला
Giridih News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन पर की समीक्षा बैठक
Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह
Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण
Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित
Sahebganj News: महाविद्यालय के बीएड विभाग को मिले नए सहायक प्राध्यापक डॉ. मिनारुल
आध्यात्मिक भवन में गूंजी गणेश वंदना, गायक कमल नयन पाण्डेय ने मोहा सबका मन
Koderma News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की योजना बनाते बिहार के चार शातिर अपराधी गिरफ्तार