मार्क्स नहीं जीवन के मोल समझें!

मार्क्स नहीं जीवन के मोल समझें!

कामिनी चौधरी
हताशा इतनी ज्यादा कि प्राणों की भी आहुति दे रहे हैं ये। परीक्षा परिणाम अनुकूल न होने पर सीधे मौत को गले लगाते हैं वो भी ऐसी मौत जिसमें बचने की गुंजाईश ही न हो, आखिर क्यों ? रांची भी इन दिनों ऐसी ही घटनाओं का सामना कर रही है, कभी 12वीं की छात्रा अंकिता परीक्षा में नंबर कम आने के कारण सिटी मॉल से कूद कर अपनी जान दे देती है, इस घटना से अभी एक परिवार उभरा भी नहीं था कि दूसरी ओर नामकुम रेल फाटक के पास महज दो नंबर से फेल एक छात्रा ट्रेन के सामने कूद जाती है। सवाल यह है कि क्या आत्महत्या किसी तथ्य का समाधान है? और हमे मार्क्स नहीं बल्कि अनमोल जीवन के मोल को समझना होगा।
पहली घटना: 10 मई, हरमू रिलायंस ट्रेनड्स, सिटी मॉल से अंकिता नामक युवती ने कुद कर अपनी जान दे दी, कारण परीक्षा में कम नंबर आने पर उसके पापा ने थोड़ी डांट लगा दी, लेकिन ऐसी भी डांट नहीं होगी की आत्महत्या ही एक रास्ता बचा हो। जरूरत थी, अपनी असफलता को समझकर उस पर मेहनत करने की पर शायद उसने मेहनत से ज्यादा खुदखुशी करना बेहतर समझा। थोड़े से भय और इस समाज के बारे में सोच कर उसने अपने पूरे परिवार को इस समाज के आगे छोड़ दिया।
दूसरी घटना: 15 मई , मंगलवार को जैक बोर्ड का रिजल्ट आया ओर बुधवार को नामकुम में वीमेंस कॉलेज की छात्रा खुशबू कुमारी ने महज दो नंबर के लिए आगे मेहनत करने से बेहतर जान देना सही समझा। अहली सुबह घरवालों से झूठ बोल कर घर से निकली और नामकुम रेल फाटक के पास ट्रेन के सामने कूदकर उसने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि कल 12वीं का रिजल्ट निकला, जिसमे खुशबू को अकाउंट में कम नंबर मिलने से वो फेल हो गई, रात में काफी तनाव में थी। [URIS id=8357]
लगातार इन दो घटनाओं से कहीं न कहीं प्रश्न उठना लाजमी है, कि क्या ऐसी घटनाओं को रोका नहीं जा सकता ? जवाब है, कि बिल्कुल रोका जा सकता है, प्रतियोगिता के इस अंध दौड़ व दिखावे की इस दुनिया में बच्चों में सब्र का स्तर काफी कम हो गया है व उनके अंदर ये भय होता है, कि समाज उनके बारे में क्या सोचेगा ? ऐसे में अभिभावकों को पूर्व से ही रिजल्ट के नाकारत्मक और सकारत्मक दोनों पहलुओं पर चर्चा करनी चाहिए। उन्हें आश्वस्त करना चाहिए कि उनके अच्छे परिणाम से खुशी होगी लेकिन अगर परिणाम संतोषजनक नहीं भी हुआ तो मेहनत के लिए प्रोत्साहित करें। आज के दौर में कम्यूनिकेशन गैप एक बहुत बड़ा कारण है इन सभी घटनाओं का, अभिभावकों को कोशिश करनी होगी। उनके और उनके बच्चे के बीच में ऐसी स्थिति न पैदा हो। उन्हें महसूस कराना होगा, कि उनकी क्षमता का अंत नहीं है। जरूरत है, सकारात्मक पहल की। उन्हें उस कार्य के लिए प्रोत्साहित करें जिसमें उनकी लग्न हो मेहनत कर उसे निखार सकें। आज के दौर में बच्चों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने ही एक समाज का निर्माण किया हुआ है, उस पर भी निगरानी बनाएं रखें।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम