जल संरक्षण से ही बचेगी जिंदगी: डाॅ संजीव

जल संरक्षण से ही बचेगी जिंदगी: डाॅ संजीव

सीआईटी में जल दिवस मना
रांची: जल शक्ति अभियान के तहत सोमवार को कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी में जल दिवस मनाया गया। इस मौके पर वृक्षारोपण, नुक्कड नाटक, पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ संजीव कुमार ने कहा कि आज के बदलते भौगोलिक परिवेश में जल संरक्षण हमारे जीवन से जुडा अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा हैं। हम सबों को इसे गंभीरता से लेना चाहिये। कहा कि जल दिवस का उद्देश्य विश्व के सभी विकसित देशों में स्वच्छ व सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है।
डाॅ संजीव ने कहा कि यह जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच में जल संरक्षण का महत्व साफ पीने योग्य जल का महत्व आदि बताना है। मौके पर प्राचार्य समेत संयुक्त सचिव डाॅ पल्लवी चौहान, सीएएफ प्रो. रशिका, नवनीत सिंह, डीन एकडमिक डाॅ ए भट्टाचार्य, ओएसडी कौशिक चांद, सिविल विभागाध्यक्ष डाॅ पीएन सिंह सहित कई लोगों ने मौके पर संस्थान परिसर में पौधरोपण किया।
वहीं नुक्कड नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल संरक्षण के उपायों को लेकर जागरूकता फैलाया। जल संरक्षण विषय पर आधारित पोस्टर पेंटिग प्रतियोगिता में सोनी प्रिया किंडो प्रथम, सुप्रिया व अभिषेक द्वितीय व प्रिया पोद्दार ने तृतीय स्थान स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के उन्नत भारत अभियान समिति की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के अमोद कुमार सिंह, प्रो तापस कुमार, प्रो श्वेता सोनाली ढाल, प्रो पूजा वर्मा, प्रो सुष्मिता रानी, प्रो रोहित अग्रवाल रोशन सहित कई लोग मौजूद थे।

[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम