कोडरमा: निजी विद्यालयों की मान्यता पर कार्यशाला
On
कोडरमा: परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, कोडरमा के सभागार में निजी विद्यालयों को मान्यता हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उप-विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की किया गया। इसमें डीईओ शिव नारायण साह, डीएसई नवल किशोर, जैक सदस्य रामावतार केशरी, एडीपीओ देवेश कुमार सिन्हा, धर्मेन्द्र कुमार, क्रांति कुमार चांद, लालिमा ज्योत्सना लकड़ा, सहायक साधन सेवी, जिला कार्यालय के सभी कर्मी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकरी, एवं कोडरमा जिला अन्तर्गत निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कोडरमा की छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक ने सरकार के प्रधान सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के बारे में जानकारी निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों से साझा किया। यह भी बताया गया कि किस प्रकार हम सरकार के द्वारा निर्गत अधिसूचनाओं को आसानी से पालन कर विद्यालयों की मान्यता प्राप्त कर सकते हैं। मानको में भूमि, भवन, खेलकूद, शिक्षक, आधारभूत संरचना आदि की व्यवस्था जो मान्यता के समय अनिवार्य है, को संचालित रखने हेतु जानकारी दी गई।
जैक सदस्य रामावतार केशरी के द्वारा निजी विद्यालय के प्रतिनिधियों को मान्यता के संबंध में जानकारी साझा की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि नियम समय पर बदलता है, तो हमे भी उसके अनुरूप बदलना होगा। जब कोई घटना घटती है, तब जा कर हम सचेत होते है। उससे अच्छा है कि समय रहते हम उन कमियों को समाप्त कर दे जिससे घटना न घटे। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि विद्यालय समाज का हिस्सा है, जिसके तहत समाज के साथ मिल कर ही अच्छे विद्यालय का निर्माण हो सकता है। कार्यशाला का समापन एडीपीओ देवेश कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। उनके द्वारा सभी निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों को आस्वस्त किया गया कि मान्यता से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्यों का निराकरण कार्यालय द्वारा किया जाएगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









