लड़कियां कुपोषित होगी तो आने वाली पीढ़ियां भी कुपोषित रहेगी : डीईओ

लड़कियां कुपोषित होगी तो आने वाली पीढ़ियां भी कुपोषित रहेगी : डीईओ

  • शिक्षक और बच्चों ने निकाला जागरूकता रैली

अनीता

लोहरदगा: भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तत्वाधान में सामाजिक कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के नेतृत्व में साइकिल रैली का आयोजन सदर प्रखंड से महिला बाल विकास पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक रतन महवार के नेतृत्व में राजकीयकृत मध्य विद्यालय एवं राजकीय इस्लामिया उर्दू मध्य विद्यालय लोहरदगा के शिक्षक और बच्चों द्वारा निकाला गया। यह रैली पोषण अभियान के तहत था।
रैली में शामिल बच्चे सुपोषित भारत, एक नए भारत का निर्माण, सही पोषण, देश रोशन, (माँ का दूध, सबसे अच्छा ) आदि नारा लगाते हुए समाहरणालय लोहरदगा तक पहुँचा।
समाहरणालय में डीईओ रतन महवार ने बच्चों को साईकल में साथ देते हुए कहा कि आज झारखण्ड में अधिकांश बच्चे विशेषकर लड़कियां कुपोषित की शिकार है इसलिये भारत सरकार और झारखण्ड सरकार द्वारा विशेष कार्यक्रम के तहत पोषण देने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे है।
परंतु जागरूकता के अभाव में भी बच्चे कुपोषित हो रहे है। इसलिये ये कार्यक्रम पोषण सप्ताह के अंतर्गत किया गया है। वस्तुत जानकारी का अभाव ही आज समस्या का मुख्य कारण होता है की हम क्या खाएं क्या नही खाएं , कैसे खाएं कैसे और कब पानी का सेवन करें। यही हम जान जाएंगे तो जरूर स्वास्थ्य रहेंगे और कुपोषण का भूत भाग जाएगा।
लड़किया कुपोषित होगी तो आनेवाली पीढियां भी कुपोषित रहेगी। लड़कियों को कुपोषण से दूर करने के लिए ही स्कूल में अंडा और दाल इत्यादि की व्यवस्था तीन दिन किया गया है।
मौके पर कुटमु स्कूल की शिक्षक संजय सिंह, सलोमी लकड़ा, रश्मि खेस, रामलगन उराँव, रोजामत अंसारी, अनामुल अंसारी, किशोर कुमार वर्मा, श्याम कुमार चौधरी उपस्तिथ थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत