चंदनकियारी की छात्राओं को इंटर के बाद नहीं करना पड़ेगा ‘ड्राप आउट’

चंदनकियारी की छात्राओं को इंटर के बाद नहीं करना पड़ेगा ‘ड्राप आउट’

चंदनकियारी: 30 किलोमीटर तक एक भी डिग्री कॉलेज के नहीं होने से छात्र- छात्राओं को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब इन सब से निजात मिलने वाली है।चंदनकियारी के कोड़िया में बन रहा माहिन्दी बाउरी डिग्री कॉलेज अब शुरू हो जायेगा।

शुक्रवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अंतर्गत बन रहे माहिन्दी बाउरी डिग्री कॉलेज, कोड़िया के निरीक्षण जांच समिति द्वारा किया गया। बता दें कि पूर्व में चंदनकियारी में डिग्री कॉलेज के लिए बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय को एक आवेदन दिया गया था। जिसके बाद शुक्रवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के डॉ देवजानी विश्वास, संकायाध्यक्ष, सामाजिकी, डॉ वीरेंद्र कुमार संकायाध्यक्ष, विज्ञान, डॉ सीमा सिन्हा, संकायाध्यक्ष, मानविकी एवं डॉ वी इस सिन्हा, संकायाध्यक्ष, वाणिज्य ने डिग्री कॉलेज का निरक्षण किया।

वहीं जांच समिति सदस्यों ने बताया कि कॉलेज सभी मानकों को पूरा कर रही है। इस रिपोर्ट 10 दिनों के अंदर विश्वविद्यालय को सौंप देंगे। जिसके बाद विश्वविद्यालय की सहमति के बाद यहां पाठ्यक्रम शुरू हो जाएगा।

आपको बता दें कि चंदनकियारी के 30 किलोमीटर की दूरी में डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण यहां के छात्र छात्राओं को चास, बोकारो, झरिया, धनबाद या फिर पुरुलिया जा कर अपनी पढ़ाई पूरी करनी पड़ती थी। जिस कारण छात्राओं का इंटर के बाद ड्राप आउट का आंकड़ा क्षेत्र में अधिक था। लेकिन अब जब चंदनकियारी में ही डिग्री कॉलेज शुरू हो जाएगा तो छात्राओं को इससे काफी फायदा होगा। इस क्षेत्र की लड़कियां भी अपनी पढ़ाई पूरी कर पायेगी।

यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में 05 जून: ब्लू स्टार ऑपरेशन, स्नोडेन खुलासा और कई अहम घटनाएं

मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष राम नाथ बाउरी, सचिव प्रताप कुमार बाउरी, प्रभारी प्रचार्य अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रो मदन मोहन माहथा, प्रो दुखु राम मरांडी, प्रो बिमल चंद्र महतो, प्रो नीरा कुमारी, प्रो ममता कुमारी, प्रो साहा महतो, प्रो अंजना कुमारी, प्रो असुरूद्दीन अंसारी, प्रो तुलसी महथा, प्रो मितेन चौबे, प्रो शक्तिपद गोप, प्रो पांडव महथा, प्रो जगन्नाथ क्षेत्रपाल आदि लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: EXPLAINER: भारत पहुंचने से पहले हिंद महासागर में क्या करता है मॉनसून? जानिए बारिश की पूरी कहानी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि