रांची में होगा अभाविप का 18 वां प्रदेश अधिवेशन
On
रांची: इस वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश का 18 वां प्रांतीय अधिवेशन रांची में 27- 28 जनवरी 2018 को आयोजित होने जा रहा है। इस अधिवेशन में पूरे प्रांत के कार्यकर्ताओं का जुटान होगा। प्रदेश के सभी जिलों से परिषद के पदाधिकारी व शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी इस प्रांत अधिवेशन में भागीदारी करेंगे। अधिवेशन में प्रांत भर से आए प्रतिनिधि ज्वलंत शैक्षणिक सामाजिक राजकीय विषयों पर चर्चा -परिचर्चा करेंगे। इस अधिवेशन में तीन प्रस्ताव लाया जाएंगे। जिसमें झारखंड की वर्तमान परिस्थिति, झारखंड में शिक्षा राज्य के विकास का मेरुदंड बने और रोजगार के अवसर सृजित हो। नए वर्ष में बदला बदला दिखेगा अभाविप: वर्ष 2018 19 में होने वाले आंदोलन एवं रचनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। नए सत्र 2018 -19 के लिए प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित कार्यकारिणी का होगा चुनाव।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







