डॉ अजय निकले रणछोड़ कुमार: भाजपा

डॉ अजय निकले रणछोड़ कुमार: भाजपा

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस से हार के बाद सकारात्मक विपक्ष की भूमिका अदा करने का आह्वान किया था, लेकिन कांग्रेस के नेता अभी भी भाजपा के नेताओं पर जहर भरे बयान देने से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के थिएटर में ड्रामों का दौर चल पड़ा है। पहले राहुल गांधी ने इस्तीफा दिया, फिर इस्तीफा वापस लिया। अब झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार समेत अनेक प्रदेश के अध्यक्षों ने इस्तीफा सौंपा। यह पार्टी की हार से जनता का ध्यान हटाने के लिए किया जाने वाला ड्रामेबाजी है। दरअसल यह हार से जनता का ध्यान हटाने के लिए किया जाना वाला नौटंकी है।

[URIS id=8357]

प्रतुल ने कहा कि डॉ अजय ने 3 दिन पहले ट्वीट करके अपने कार्यकर्ता संजय श्रीवास्तव को कहा था, कि अभी तो बहुत दूर साथ में चलना है, फिर अचानक उनके सफर का अंत क्यों हो गया ? उन्होंने कहा कि ठीक विधानसभा चुनाव के पहले डॉ कुमार रणभूमि को छोड़कर भाग खड़े हुए हैं। यह दर्शाता है, कि उन्हें पूरा अंदेशा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है। प्रतुल ने कहा कि डॉ अजय को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा से सीखना चाहिए, जो अपनी व्यक्तिगत हार के बावजूद रांची में आकर सारे कार्यक्रमों में शरीक हो रहे हैं व भाजपा के विजय उत्सव में भी शामिल हो रहे हैं। कहा कि कांग्रेस को नौटंकी छोड़ एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम