भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने धीरज जोशी
On
झुमरी तिलैया: भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा झारखंड के प्रदेश सचिव सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के प्रभारी अधिवक्ता रंजीत दुबे ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के जिलों के जिला प्रभारी मनोनीत किए।
जिसमें अधिवक्ता धीरज जोशी को कोडरमा जिला प्रभारी, अधिवक्ता विष्णु दयाल कुशवाहा को हजारीबाग जिला प्रभारी, अधिवक्ता रंजन कुमार को गिरिडीह जिला प्रभारी, विकास चौहान को धनबाद जिला प्रभारी, मो.अब्दुल कलाम को बोकारो जिला प्रभारी के रूप में मनोनीत किया है।
श्री दुबे ने सभी जिला प्रभारी को 15 दिनों के अंदर जिला कमेटी गठित कर प्रदेश नेतृत्व को सूचित करने का निर्देश दिया। अधिवक्ता धीरज जोशी के जिला प्रभारी बनने पर अधिवक्ता मुकेश सिन्हा, लोचन पंडित, प्रदीप कुमार, अरुण सिंह, गोरखनाथ सिंह, आयुष अरोरा ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री जोशी को बधाई दी।
समृद्ध झारखण्ड के लिए कोडरमा से आर्यन श्रीवास्तव की रिपोर्ट…
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







