कोडरमा में भारी बारिश से तबाही

कोडरमा में भारी बारिश से तबाही

– नदियां उफान पर, युवक बहा
– पुल धंसा, घरों में घुसा पानी, रेल-सड़क मार्ग बाधित
कोडरमा: जिले में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को शहर और जिले के कई इलाके जलमग्न हो गये। कई जगहों पर घरों में पानी घुस गया है। भारी बारिश का असर रेल व सड़क यातायात दोनों पर पड़ा है। कोडरमा, झुमरीतिलैया, जयनगर, डोमचांच सहित कई जगहों पर दर्जन भर से ज्यादा कच्चे मकान गिरने की सूचना है। जयनगर के अक्तो नदी की तेज धार में एक युवक बह गया। वहीं, डोमचांच में करीब 5 करोड़ की लागत से बना पुल बीच में धंस गया।
जिले में नदियां उफान पर हैं, तो सड़कों, पुल, पुलिया के ऊपर से पानी गुजर रहा है। एक दो जगहों पर मोटरसाइकिल सवार व कुछ जगहों पर जानवरों के बह जाने की जानकारी है। कोडरमा- गिरिडीह रेलखंड के 18.1 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर पटरी के पास जमीन धंस जाने से रेल यातायात प्रभावित है। रांची- पटना रोड स्थित कोडरमा थाना के पास विशाल पेड़ गिर जाने से घंटों यातायात प्रभावित रहा। झुमरीतिलैया शहर के कई इलाकों में जलजमाव से घरों में पानी घुस गया। खासकर आजाद नगर, गांधी स्कूल रोड स्थित गैस गोदाम गली, रामनगर, गुरुद्वारा रोड, विशुनपुर रोड स्थित गली, विश्रामबाग रोड व अन्य जगहों पर लोग परेशान हैं। असनाबाद स्थित पुलिस टीओपी, बिजली ऑफिस व कुछ स्कूल के प्रांगण भी जलमग्न है। कोडरमा के गिरिडीह रोड, झुमरीतिलैया के गुरुद्वारा रोड में भी यही स्थिति है। टीओपी के पुलिसकर्मियों ने रात भर जागकर समय बिताया। जलजमाव की यह समस्या कई जगहों पर नाली से पानी निकासी का बेहतर साधन नहीं होने के कारण भी उत्पन्न हुई है।
डीसी ने कई इलाकों का जायजा लिया
भारी बारिश के बीच डीसी रमेश घोलप ने शहर के कई इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य चलाने सहित कई दिशा-निर्देश दिये हैं। डीसी ने लोगों की समस्या को देखते हुए प्रभावित परिवारों को इंदरवा स्कूल में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रखने का निर्देश दिया है।
डोमचांच में रात से बिजली नहीं, कई स्कूल बंद
डोमचांच व आस-पास क्षेत्रों में बीती रात से हो रही मूसलाधार वर्षा से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। डोमचांच प्रखंड में शुक्रवार की रात से बिजली ठप है। कई मिट्टी के घर के गिर जाने की सूचना है। कई निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है, जबकि सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम देखी गयी।
तेज धार में बह गया मोटरसाइकिल सवार
प्रखंड के पंचगांवा मसनोडीह पथ स्थित पुल से एक फुट ऊपर पानी का बहाव देखा गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि इसी पुल पर से शनिवार सुबह आनंद मेहता पिता राजकुमार मेहता (सिमरिया) अपने मोटरसाइकिल से पार कर रहा था। पानी की तेज धार की चपेट में आ गया। आनंद किसी तरह पानी से निकल गया, लेकिन उसका मोटरसाइकिल बह गया। इसी पुल के नीचे से कई मवेशियों को बहते देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि पचगांवा से फुलवरिया तक सड़क निर्माण का काम चल रहा था। सड़क पूरी तरह से बह गयी। इस इलाके के जलमग्न हो जाने की वजह से बाढ़ जैसे हालत हैं।
टीओपी के कर्मी जगे रहे रात भर
तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत टी ओपी नंबर वन असनाबाद हुआ जलमग्न यहां पर रह रहे कर्मी रात में जाग कर बिताई। पुलिस चौकी में भरा 3 फीट पानी जिसके कारण कर्मियों को भारी परेशानी हुई है।
जयनगर दुर्गा मंदिर प्रांगण तालाब में तब्दील हुआ
दुर्गा मंदिर प्रांगण में जहां शारदीय नवरात्र की तैयारी किया जा रहा है वहीं लगातार बारिश के कारण मंदिर प्रांगण तालाब में तब्दील हो गया है। पूजा प्रबंध समिति के लोग मोटर लगाकर मंदिर प्रांगण का पानी निकलवा रहें हैं उसके बाद भी पानी जस की तस बनी है। प्रांगण में माँ दुर्गा मंदिर, शिव पार्वती मंदिर, हनुमान मंदिर, ब्रह्म मंदिर है जहाँ प्रतिदिन दर्जनों महिला पुरुष मंदिर में पूजा अर्चना करने आते थे। लेकिन बारिश के पानी के जल जमाव से श्रद्धालुओ को मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ बुजुर्गों ने बताया कि वर्षों से बारिश का पानी जिधर से निकलता था वहाँ कुछ दबंग किस्म के लोग चारदिवारी देने से बारिश का पानी नहीं निकल रहा है।
युवक नदी में बहा
कटहाडीह पंचायत अन्तर्गत ग्राम खेसकरी निवासी शहनवाज खान पिता राहत खान उम्र 25 वर्ष कटहाडीह अकतो पुल के समीप जानवर चरा रहा युवक शहनवाज नदी में बह गया। फिलहाल बह गए युवक का कोई पता नहीं चल रहा है। परिजन व ग्रामीण विभिन्न घाटों पर खोजबीन करने में लगे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक युवक नहीं मिला है। स्थानीय मुखिया शहजाद आलम ने बताया कि युवक शहनवाज खान के नदी में बहने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शहनवाज खान को एक पुत्र है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम