नगर आयुक्त से मिला युवा दस्ते का प्रतिनिधिमंडल
On
रांची: छठ महापर्व के अवसर पर छठ घाट की बेहतर तरीके से सफाई को लेकर युवा दस्ता के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर आयुक्त मनोज कुमार से मुलाकात की। युवा दस्ता के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी व बादल सिंह ने इस बाबत छठ घाटों को अच्छे तरीके से साफ करने की मांग की। दस्ते ने उन्हें राजधानी के तालाबों के मौजूदा हालात से भी अवगत कराया।
दस्ते द्वारा बड़ा तालाब, रिम्स तालाब, जेल तालाब, लाइन टैंक तालाब, तेतर टोली तालाब, बटन तालाब, शाहिद मैदान तालाब, दिव्यांन तालाब आदि राजधानी के सभी छोटे- बड़े तालाबों को साफ कराने की मांग की। कहा कि तालाबों में जहां-तहां गंदगी, पानी में जमी काई, जलकुंभी, विसर्जित की गई प्रतिमाओं के अवशेष, तालाब पर कब्जे और पैसे लेकर छठ घाट बेचने पर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावे छठ व्रतियों के लिए टॉयलेट वैन व स्नान कक्ष के नवनिर्माण की भी मांग की गई।
200 से अधिक कर्मचारी कर रहे सफाई: मनोज
नगर आयुक्त मनोज कुमार ने इस बाबत कहा कि सफाई के लिए विभिन्न घाटों पर निगम ने 200 से अधिक सफाईकर्मियों को लगाया है। इसके अलावे सुपरवाइजर व जोनल सुपरवाइजर को भी निर्देश दिया गया है। युद्धस्तर से छठ घाटों की सफाई कराई जाएगी। कहा कि किसी भी प्रकार से कोई दिक्कत छठव्रतियों को नहीं होगी। छठ से पहले ही रांची के सभी छठ घाट श्रद्धालुओं को तैयार मिलेंगे। मौके पर राजीव रंजन, अमित कुमार, गौरव अग्रवाल, मयंक सोनी, आयुष, राहुल सोनी शामिल थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


