सड़क हादसे में गर्भवती सहित दो बच्चों की मौत
On
देवघर: गुरुवार को मधुपुर- गिरिडीह मुख्य मार्ग के पत्थलजोर गांव के समीप हुई एक बाईक सीधे- सीधे दस चकिया ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे एक गर्भवती सहित उसके दो बच्चों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रुप से घायल बाईक चाला रहे पति साहेबराम हांसदा का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। मृतकों की पहचान चांदनी टुडू, सात साल की शांति और पांच साल की सीमा के रुप में की गई है।
जानकारी के अनुसार साहेबराम ससुराल से अपनी पत्नी और दोनों बेटी को लेकर वापस श्यामपुर लौट रहा था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मधुपुर-गिरिडीह एनएच पथ जाम कर दिया। मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। बाइक चालक साहेबराम हांसदा हेलमेट नहीं पहने थे व इसे घटना की बड़ी वज मानी जा रही है। हालात ये है कि साहेबराम का पूरा परिवार इस भीषण हादसे में उजड़ गया। मौके पर पहुंची ने तीनों शवों को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस बाबत आर्थिक मुआवजा के लिए एक पत्र प्रखंड कार्यालय को प्रेशित कर दिया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









