तीन अज्ञात शव मिलने से सनसनी
On
लातेहार: जिले में शुक्रवार की सुबह तीन अलग-अलग ठिकानों में मिली तीन अज्ञात शवों के मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक तीनो शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बहरहाल इस मामले को लेकर पुलिस ने अपनी खोजबीन शुरु कर दी है।
[URIS id=9499]
गौरतलब हो कि पहली लाश लातेहार रेलवे स्टेशन पर बरवाडीह-गोमा पैसेंजर ट्रेन से, जबकि दूसरी लाश कुमंडी और हेहेगडा में बीच रेलवे ट्रैक पर बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये प्रतित होता है, कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई होगी। वहीं तीसरी घटना में चंदवा थाना क्षेत्र के सरोजनगर इलाके की है। यहां एक निर्माणाधीन मकान से अज्ञात शख्स का शव फंदे से झूलता हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पंहुची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। तीनों ही मामलों में शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








