मवेशी व्यापारी की गला रेतकर जघन्य हत्या, पीरटांड़ इलाके में फैली सनसनी

मवेशी व्यापारी की गला रेतकर जघन्य हत्या, पीरटांड़ इलाके में फैली सनसनी

प्रियंका शक्ति
गिरिडीह: नक्सल प्रभावित जिले के पीरटांड़ में एक मवेशी व्यापारी की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से इलाक़े में सनसनी फैली हुई है। हालांकि हत्या किस कारण हुई है, इसका पता नहीं चल पा रहा है।
वहीं पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर जांच में जुट गई है। बताया गया कि मृतक सदाकत अंसारी उर्फ रामेश्वर मियां महेशलिट्टी पंचायत के कोचाबेड़ा टोला जोंगाबाद का रहने वाला था। वह मवेशियों की खरीद- बिक्री का काम किया करता था।
इस बावत परिजनों ने बताया कि सदाकत रविवार दोपहर 3 बजे घर से निकल कर एक किलोमीटर दूर स्थित अपनी बेटी का ससुराल बोनासिंघा गया था और फिर वहां से वो 5 बजे शाम को वापस लौट रहा था।
परिजनों के अनुसार उसके पास 50 हज़ार रुपये नगद भी थे, जो की उसने अपने दो पुतोहु के नाम पर लोन लिया था। रविवार देर रात तक जब सदाकत घर नहीं लौटा तो परिजन उसके खोज खबर लेने में जुट गए। फोन पर सम्पर्क का प्रयास किया तो उसका फोन बंद बता रहा था।
इसके बाद परिजन नाते रिश्तेदारों में पता करने में जुट गए। सुबह ट्यूशन पढ़ने जाने के दौरान बच्चों को सड़क पर उसका शव दिखा। जिसके बाद हो- हल्ला होने पर लोग जुटे और शव की पहचान सदाकत के रूप में की गई।
बता दें कि हाथ पीछे से बांधकर किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई और बीच सड़क पर ही शव को रख दिया गया। मृतक के गंजी पर पुलिस दलाल रामेश्वर मिंया लिखा हुआ है।
जिससे हत्या करने की आशंका नक्सलियों की ओर घूम रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्ज़े में लेकर जांच में जुट गई है।
पुलिस फिलहाल इसे सीधे तौर पर नक्सली घटना नही मान रही है। फिर भी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जायेगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक