रोम की कंपनी ने उड़ाई सीएनटी- एसपीटी एक्ट की धज्जियां: भाजपा

रोम की कंपनी ने उड़ाई सीएनटी- एसपीटी एक्ट की धज्जियां: भाजपा

कौड़ियों के भाव जमीन खरीद बेचा 183 गुणा अधिक दाम पर
रांची: भाजपा ने आरोप लगाया है, कि ईसाई मिशनरी संस्थाओं द्वारा झारखंड में सीएनटी- एसपीटी एक्ट की धज्जियां उड़ाकर रख दी है। रोम की एक संस्था ने जमीन कारोबार में करोड़ों का खेल खेला है। मुंडा खतियान की जमीनों को इस बाबत कौड़ियों के मोल खरीद करोड़ों में बेच दिया। इस बाबत भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मीडिया से बात करते हुए इटली के रोम की मिशनरी संस्थान मॉनफोर्ट के ब्रदर्स ऑफ सेंट गेब्रियल को कटघरे में खड़ा करते हुए जमीन से अवैध रुप से 183 गुणा ज्यादा कमाई की। उन्होंने इस प्रकरण को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि नामकुम अंचल के खाता नंबर 3 व 142 के प्लॉट नंबर 170, 171, 172, 173, 174, 176 व 177 के कुल 4.23 एकड़ जमीन को गलत तरीके से खरीदा गया है इस जमीन पहले ब्रदर सिरिल लकड़ा ने वर्ष 2004- 2005 में 2.6 लाख रुपये में खरीदा। उन्होंने तीन विभिन्न दस्तावेजों में तीन अलग- अलग नामकुम, गुमला व पुरुलिया का पता लिखवाया व ऐसा संबंधित प्राधिकारों से अनुमति के लिहाज से कराया गया। प्रतुल ने का कि ये स्पष्ट करता है कि ब्रदर लकड़ा ने सीएनटी एक्ट के उल्लंघन व थाना सीमा से बचने के लिए अधिकारियों को बार- बार गलत सूचना दी। कहा कि साल 2004- 05 में 2 लाख 60 हजार रुपये में 4.23 एकड़ जमीन खरीदी व उसे 2018 में 4.76 करोड़ रुपये में बेच दिया। 13 साल में इस भू- खंड पर उन्होंने 183 गुणा मुनाफा कमाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक भूखंड से इतनी अधिक कमाई का ये पहला मामला होगा।
श्री शाहदेव ने कहा कि इस जमीन को व्यक्तिगत स्तर पर ब्रदर लकड़ा ने खरीदा, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि कि बिक्री के वक्त मिशनरी संस्थाएं सामने आ गयीं। कहा कि मिशनरी संस्थाओं में फादर, ब्रदर व सिस्टर को व्यक्तिगत संपत्ति रखने का कोई हक नहीं है, इसके बावजूद जमीन ब्रदर सिरील ने रजिस्ट्री अपने नाम पर करायी, जो मिशनरी नियमों के विरुद्ध है। शाहदेव ने कहा कि गैब्रियल सोसाइटी शैक्षणिक संस्था के रूप में निबंधित है, जिसका मुख्यालय रोम में है। कहा कि सामाजिक प्रक्रिया से दूर होकर मिशनरी संस्था अनैतिक कार्यों को अंजाम दे रही हैं। ये भाजपा पहले से कहते आ रही है। शाहदेव ने आरोप लगाया कि गरीब आदिवासियों की जमीन को इस प्रकार से खरीद कर अवैध बिक्री कर मोटा मुनाफा का खेल खेला जा रहा है। ऐसे में पार्टी उचित फोरम में इसकी शिकायत कर दोशियों के खिलाफ कड़ी जांच व कार्रवाई की मांग करेगी।

[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक