रांची: साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला
On
झारसेवा- सीएससी सर्विस को किया एक्सप्लेन
रांची: जिले के सभी प्रज्ञा केन्द्र संचालकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। रांची समाहरणालय स्थित एनआइसी सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में 60 से ज्यादा शहरी कॉमन सर्विस सेंटर संचालक और वीएलई उपस्थित हुए। कार्यशाला में डीआईओ शिवचरण बनर्जी ने झारसेवा और सीएससी सर्विसेस के बारे में विस्तार से जानकरी दी। इस दौरान सीएससी संचालकों और वीएलई ने भी कई सवाल किये जिसका जवाब डीआईओ ने दिया। डीआईओ ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के मूल में समाज के अंतिम छोर पर खड़ा व्यक्ति होता है और उस अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में सरकार एवं जिला प्रशासन के लिए सभी प्रज्ञा केन्द्र संचालक एक महत्वपूर्ण कड़ी है। आपके अच्छे काम से जहां लोगों को लाभ मिलेगा, वहीं प्रशासन के क्रियाकलाप का एक सकारात्मक संदेश भी जायेगा। कोशिश करें कि कोई जरूरतमंद आपकी चौखट से निराश न लौटे।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







